क्षेत्रीय
जबलपुर में क्राइम ब्रांच और माढोताल पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे में दुरुपयोग होने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है।कटंगी रोड स्थित वी.आर.एल. ट्रांसपोर्ट के पास से 40 कार्टून में रखी 4800 बोतल जब्त की गईं जिनकी कीमत करीब 8 लाख 64 हजार रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।मामले में एनडीपीएस एक्ट और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई