Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Feb-2026

बालाघाट में गांजा तस्कर गिरफ्तार 2.1 किलो गांजा जब्त अधिवक्ता की हत्या का विरोध अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग आदिवासी अंचल के जर्जर स्कूलों की बदलेगी सूरत मरम्मत कार्य शुरू कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलो गांजा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के मद्देनजर गश्त के दौरान ग्राम धापेवाड़ा के पास एक युवक काले बैग के साथ संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह जोधीटोला मार्ग की ओर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे जोधीटोला मोबाइल टॉवर के पास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तेजराम पिता मोहर सिंह वर्मा निवासी घाट पिपरिया जिला छिंदवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर बैग से 2.1 किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। जिला शिवपुरी में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी को गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने 16 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या किए जाने से सभी अधिवक्ताओं में भय का माहौल है। घटना के दूसरे दिन 15 फरवरी को राज्य अधिवक्ता संघ ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं द्वारा 16 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया। इसी निर्णय के पालन में सोमवार को बालाघाट में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। आदिवासी बाहुल्य बैहर और बिरसा क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों की तस्वीर अब बदलने जा रही है। लंबे समय से खराब हालत में संचालित हो रहे शाला भवनों के मरम्मत कार्य को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 20 स्कूलों के लिए 25 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। बिरसा के 10 स्कूलों को 12 लाख 50 हजार और बैहर के 10 स्कूलों को 12 लाख 46 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं इन स्कूलों में छत मरम्मत दीवारों की दरारें भरने फर्श दुरुस्ती सहित बुनियादी सुधार कार्य कराए जाएंगे। प्राथमिक शाला किंडगीटोला के शिक्षक हरिशचंद्र तिरपुड़े ने बताया कि बारिश में पढ़ाई बाधित होती थी। प्रशासन ने कहा कि कार्य जनपद सीईओ व एसडीएम की निगरानी में होगा गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। कलेक्टर मृणाल मीना ने सोमवार को बैठक आयोजित कर समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री और वैनगंगा संभाग के कार्यपालन यंत्री अनुपस्थित रहे। जिसके चलते उनका दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान एमपी ई-आफिस के माध्यम से पत्रों और फाइलों का निराकरण नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गई बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान समय सीमा में नाट अटेंडेंट वाली शिकायतों के प्रकरण में संबंधित अधिकारी का 1 दिन का वेतन काटने के लिए नोटिस जारी करने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के लंबित पाए जाने पर जिला आपूर्ति अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी और सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकाल सेना उकवा द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई जिसके पश्चात सूर्या ग्राउंड उकवा में भव्य देवी जागरण एवं अद्भुत झांकियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ हुआ जिसने उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। पूरी रात भक्तिमय भजनों देवी गीतों और आकर्षक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। समापन अवसर पर माँ भवानी की महाआरती उतारी गई। समिति की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुलशन आर्ट ग्रुप (गोंदिया) महावीर ट्रस एंड लाइट (नागपुर) एवं कीर्ति डेकोरेशन (उकवा) का विशेष सहयोग रहा।