Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Feb-2026

शिवाजी बनाम टीपू सुल्तान पर जारी जंग में कूदे ओवैसी सावरकर को भी विवाद में खींच लाए शिवाजी बनाम टीपू सुल्तान पर जारी जंग में कूदे ओवैसी छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना को लेकर देशभर में सियासी संग्राम छिड़ गया है. अब इस सियासी जंग में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है और इस विवाद को सावरकर से भी जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए थे. उन्हें आपके वीर की तरह अंग्रेजों के लव लेटर नहीं लिखे. ओवैसी ने महात्मा गांधी और एपीजे अब्दुल कलाम के हवाले से टीपू की वीरता और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक होने पर जोर दिया. ओवैसी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा टीपू सुल्तान ब्रिटिशों से लड़ते हुए शहीद हुए... टीपू ने ब्रिटिशों को प्रेम पत्र नहीं लिखे जैसा कि वीर सावरकर ने किया माफी मांगते हुए और वादा करते हुए कि आप जो कहेंगे वह करेंगे. टीपू ने तलवार उठाई और अपने देश को ब्रिटिशों से आजाद कराने की लड़ाई में शहीद हो गए... अंग्रेजों को टीपू का इतना डर था कि डेढ़ घंटे तक उनकी लाश पड़ी रही लेकिन अंग्रेजों की फौज डर रही थी कि कहीं अगर शेर (टीपू सुल्तान) उठ गया तो क्या होगा. जब काफी देर बाद उन्होंने जाकर देखा तो टीपू जिस्म गर्म था. राहुल बोले-ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। गांधी ने कहा कि यह मुद्दा देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल करते हुए लिखा कि किसानों को जवाब तो मिलने ही चाहिए। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है। क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं। आर्टिफिशियल तालाब में डूबा 3 साल का बच्चा बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ अपनी दोस्त के मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था। जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिजी थी तभी बच्चा आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया। राजनाथ बोले- भारतीय सेना भगवान शंकर से प्रेरणा लेती है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना भगवान शिव से प्रेरणा लेती है। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान शिव सुरक्षा और विनाश दोनों के प्रतीक हैं वैसे ही आज हमारी सेनाएं निडरता और धैर्य दोनों रखती हैं।रक्षामंत्री ने कहा कि एक तरफ वे संकट के समय शिव की भावना से मानवीय सहायता देते हैं दूसरी तरफ जब जरूरत होती है तो वे रुद्र की तेजी से ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशन करते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान और आदित्य-L1 जैसे भारत के स्पेस मिशन सिर्फ टेक्नोलॉजिकल अचीवमेंट नहीं हैं बल्कि यह एक पुरानी साइंटिफिक विरासत का मॉडर्न एक्सप्रेशन है।राजनाथ सिंह रविवार को ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर के डोडा में एवलांच देश के हिमालयी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। आज से दो दिन हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मध्य प्रदेश राजस्थान पंजाब-चंडीगढ़ में 17-18 फरवरी को बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार शाम 5 बजे भद्रवाह-पठानकोट इंटर-स्टेट रोड पर एवलांच हुआ। यह थांथेरा और गुलदांडा के बीच था। यहां 40 से ज्यादा टूरिस्ट वाहन फंस गए थे जिन्हें एक-एक कर निकाला गया।