Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Feb-2026

आस्था पर प्रहार - कामथी के गोंडीटोला में देवस्थल को खंडित करने का आरोप बाक्साइट खनन परियोजना का विरोध : चरणबद्ध होगा आंदोलन महाशिवरात्रि पर समनापुर शंकर मंदिर मे उमडा आस्था का सैलाब भक्तो का लगा मेला विकासखंड लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कामथी के ग्राम गोंडीटोला में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ आदिवासी समाज ने एक भूमि स्वामी पर उनके पुश्तैनी देवस्थल को जेसीबी मशीन से हटाकर खंडित करने और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के आदिवासी समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडीटोला के आदिवासी परिवार लंबे समय से एक निश्चित स्थान पर अपने कुलदेवता की पूजा-अर्चना करते आ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि के मालिक ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के जेसीबी मशीन लगवाकर उनके देवस्थल को वहाँ से उखाड़ फेंका। दक्षिण बैहर के पचामा-दादर जंगल में प्रस्तावित बाक्साइट खनन परियोजना के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में उकवा में चकाजाम किया गया। अब 18 फरवरी को बैहर मुख्यालय में प्रदर्शन और तीसरे चरण में जिला मुख्यालय पर बड़ा विरोध होगा। रविवार को बैहर विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय उइके जिला पंचायत सदस्य मंशाराम मडावी और सामाजिक कार्यकर्ता द्रोपकिशोर मरावी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रुपरेखा बताई। बैहर विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उइके ने आरोप लगाया कि परियोजना की ईआईए रिपोर्ट में 10 किमी अध्ययन क्षेत्र में न वन्यप्राणी और न ही बैगा आदिवासियों की बसाहट दर्शाई गई है जबकि यह इलाका कान्हा-पेंच कॉरीडोर के दायरे में आता है। . भगवान शिव की पूजा आराधना व उपासना का पर्व महाशिवरात्रि शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थ व शिवलिंग में जल चढ़ाने भक्तों की कतारें लगने लगी और दोपहर के समय प्रमुख शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ बढऩे लगी। जो देर शाम तक चलते रही। शिवरात्रि पर शहर के शंकरघाट स्थित प्रमुख शिवमंदिर मोक्षधाम जागपुर घाट स्थित शंकर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थ मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। मंदिर में हवन पूजन व विभिन्न अनुष्ठान किये गये। समनापुर एव आस पास के क्षेत्रो मे महाशिवरात्रि पर्व बडे श्रद्दा और उल्लास के साथ मनाया गया इस पावन अवसर पर समनापुर के शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली मंदिर परिसर में भक्तों का ताता लगा रहा और दिनभर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्ति में बना रहा श्रद्धालु सुबह से ही जल बेलपत्र धतूरा एवं फल फूल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की तथा सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी लामता तहसील के ग्राम पंचायत पचपेड़ी के खैरगांव स्थित शिवधाम में प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी शिवधाम खैरगांव में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों का मेला लगा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवधाम पहुंचकर कुंड के पवित्र जल से शिवलिंग का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुजन ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए। पूरे शिवधाम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। भक्तों ने कुंड के जल से भगवान शिवलिंग का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जय बजरंग सेवादल समिति के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विगत तीन वर्षो की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के दिन बल भीम व्यायाम शाला से भगवान महाकाल व पवन पुत्र हनुमान के स्वरूप का भव्य चल समारोह शहर में निकाला गया। इस वर्ष वर्ष भगवान महाकाल का चोला पियुष सावरे व हनुमान जी महाराज का चोला लक्ष्य अग्रवाल द्वारा धारण किया गया। भगवान महाकाल व वीर बजरंगी की पूजा अर्चना कर शाम ६.३० बजे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। चल समारोह में मुख्य आर्कषक का केन्द्र महाकाल व हनुमान जी के अलावा प्रभु श्रीराम शंकर पार्वती सहित अन्य झांकियां रही। लामता क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया14 फ़रवरी शनिवार की शाम को नगर के शिव मंदिर में हल्दी का आयोजन किया गया महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर में श्रद्धालुओं द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया हनुमान मंदिर के पास शिव मंदिर से बारात निकली गईजिसमें शिव जी की झांकी और आकर्षक लाईट देखने को मिली डीजे की धुन पर झूमते गाते श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारों के साथ वार्डो से निकलकर महादेव कॉलोनी वार्ड नंबर 2 में बारात पहुंची यहां कार्यक्रम 14 फरवरी की शाम को आयोजित किया गया15 फ़रवरी रविवार को सुबह नगर के प्रत्येक शिव मंदिर में शिव जी का अभिषेक पूजन पाठ बड़े भक्ति भाव के साथ किया गया