PM मोदी के प्लेन की हाईवे पर लैंडिंग एयरस्ट्रिप चाइना बॉर्डर से 300km टाइटल - उज्जैन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विरोध मोदी के प्लेन की हाईवे पर लैंडिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं। पीएम चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे इसके बाद वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के लिए रवाना हुए।पीएम का प्लेन डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा । यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है।ELF को नॉर्थ ईस्ट इंडिया में इमरजेंसी के दौरान मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद करने के लिए वायुसेना ने खासतौर पर बनाया है। इस ELF से नॉर्थईस्ट में प्राकृतिक आपदाओं युद्ध जैसे हालात में बचाव और राहत ऑपरेशन में तेजी आएगी। मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी पीएम मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि पुलवामा में जान गंवाने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनका समर्पण संकल्प और राष्ट्र की सेवा हमारी सामूहिक चेतना में हमेशा अंकित रहेगी। उनकी बहादुरी से हर भारतीय को ताकत मिलती है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी 2019 को सबसे घातक आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विरोध केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक अब सरकारी कार्यक्रमों स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा।उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस आदेश को इस्लाम विरोधी बताया है। उन्होंने कहा- यह आदेश हमारी धार्मिक आजादी पर हमला है। वंदे मातरम् में कहा गया है कि हिंदुस्तान की भूमि की हम पूजा करते हैं लेकिन मुसलमान के लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं है कि वह अल्लाह के साथ किसी और को शरीक कर अपनी पूजा में शामिल करे। 7 दिन बाद बेऊर जेल से बाहर निकले पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को कोर्ट ने तीन मामलों में बेल दे दी। शाम करीब 6 बजे वे बेऊर जेल से बाहर आ गए। कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा। जेल से बाहर आने के बाद पप्पू यादव ने कहा ‘सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा कि कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे। ये मुझे नहीं पता था। राजस्थान समेत 5 राज्यों में पारा 30°C पार देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 से 16 फरवरी तक दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इससे अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 30°C के पार हो चुका है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 15 से ज्यादा शहरों में दिन का टेम्पेरेचर 30 डिग्री पार पहुंच चुका है। रात में भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 30°C के पार हो चुका है। बांदा में अधिकतम तापमान 31.2°C और प्रयागराज में 30.4°C दर्ज किया गया।