Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Feb-2026

गहमागहमी के बीच हुई नगर पालिका परिषद की बैठक १७ प्रस्तावों पर हुई चर्चा बोर्ड परीक्षा रू 10वीं में 30 12वीं में 14434 विद्यार्थियों ने दिया पर्चा वन समिति चरेगांव द्वारा आयोजित भव्य वालीबाल प्रतियोगिता नगरपालिका परिषद की बैठक शुक्रवार 13 फरवरी को नपाध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर उपाध्यक्ष योगेश बिसेन और सीएमओ बी.डी. कतरोलिया की उपस्थिति में गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक में कुल 17 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जिनमें से अधिकांश पारित हो गए जबकि एक-दो प्रस्तावों पर सहमति न बनने से उन्हें अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया। प्रमुख मुद्दों में हनुमान चौक के जलभराव का समाधान परिषद स्वामित्व की दुकानों व लीज चबूतरों के नामांतरण शुल्क निर्धारण रिहायशी क्षेत्रों से देशी-विदेशी शराब दुकानों को हटाने तथा गुजरी बाजार वार्ड 16 के शरणार्थी परिवारों को पट्टा देने के प्रस्ताव शामिल रहे। कुछ प्रस्तावों पर पक्ष-विपक्ष पार्षदों में तीखी बहस हुई। परिषद ने चबूतरा व दुकानों के आवंटन की जांच हेतु पांच सदस्यीय टीम गठित करने पर भी चर्चा की। अधिकारियों की अधूरी जानकारी पर नाराजगी जताई गई। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हो गई हैं। गुरुवार 13 फरवरी से कक्षा दसवीं की परीक्षा शुरू हुई जबकि बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपना दूसरा प्रश्नपत्र हल किया। दोनों ही कक्षाओं में कहीं से भी नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।दसवीं के विद्यार्थियों ने पहले दिन उर्दू विषय की परीक्षा दी जो जिले के दो केंद्रों में आयोजित हुई। उर्दू विषय में कुल 32 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 2 अनुपस्थित रहे और 30 ने परीक्षा दी।वहीं बारहवीं के विद्यार्थियों ने भौतिक शास्त्र अर्थशास्त्र एनीमल हस्बेंड्री सहित अन्य विषयों की परीक्षा 117 केंद्रों पर दी। कुल 14575 में से 14434 छात्र उपस्थित रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम धनसुआ के पास शुक्रवार को कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में आभा वरकडे (16 वर्ष) निवासी गोंदिया और निखिल मड़वी (21 वर्ष) निवासी वारासिवनी शामिल हैं। दोनों बैहर की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पुलिस चौकी ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम में वन समिति के तत्वावधान में खेल एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई गांवों की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का शुभारंभ वन समिति के पदाधिकारियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने बताया कि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ वन सुरक्षा अग्नि सुरक्षा एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है।वन विभाग कर्मचारियों ने कहा कि वन पर्यावरण संतुलन जल संरक्षण शुद्ध वायु और वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही गर्मी में आग के खतरों से सतर्क रहने की अपील की। लामता तहसील के ग्राम पंचायत सकरी के सकरी टोला में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जहां ग्रामीणों द्वारा चंदा एकत्र कर निर्मित मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। स्थापना समारोह को लेकर गांव में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।गत दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं युवाओं ने सहभागिता की। श्रद्धालुजन ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव में कलश यात्रा निकालते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। शहर के गायखुरी स्थित सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 35 वर्षीय विवेक तिरपुड़े के कोमा में जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार 10 फरवरी की रात सड़क दुर्घटना में घायल विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में बाएं हाथ की एक उंगली में हल्का फ्रैक्चर पाया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पहले स्थानीय एनेस्थीसिया दिया गया असर न होने पर पूरे शरीर को एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया गया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे कोमा में चले गए।गंभीर स्थिति में उन्हें नागपुर रेफर किया गया। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दस्तावेज तलब किए हैं।