Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Feb-2026

पति की शादी की सूचना मिलते ही पहुंची पत्नी किया जमकर हंगामा मेले में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी बिना अनुमति खनिज भंडारण पर होगी कार्रवाई शहर के अमन कॉलोनी क्षेत्र में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी फरवरी 2022 में नावेद खान से हुई थी लेकिन चार माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गयापीड़िता ने बताया कि पति के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मामला न्यायालय में लंबित है महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसका पति अमन कॉलोनी स्थित मस्जिद के पास चुपचाप दूसरी शादी करने जा रहा है।महिला तत्काल थाने पुलिस के साथ मौके पर पहुंची जुन्नारदेव के गोरख घाट मार्ग पर बुधवार दे र रात को बड़ा हादसा हो गया। मेले में जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन के ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई। ट्रॉली में सवार करीब 30 से 31 लोग ग्राम जाम्बड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं।सभी श्रद्धालु मेले में शामिल होने जा रहे थे घायलों जुन्नारदेव अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गईबैठक में नामांतरण बंटवारा सीमांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने अवैध उत्खनन पर अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए संयुक्त कार्रवाई तेज करने को कहा। साथ ही राजस्व वसूली में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के दिशा निर्देश दिए गए छिंदवाड़ा जिला श्रमिक संघ (AITUC) के पदाधिकारियों ने 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानूनों का विरोध करते हुए उन्हें मजदूर विरोधी बताया गया। संघ ने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने स्थायी पदों पर भर्ती पुरानी पेंशन बहाली और मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि यदि सरकार ने श्रमिक हितों के खिलाफ नीतियां वापस नहीं लीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा शहर के बस स्टैंड में श्रमिकों और मेडिकल सेल्स प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। लाल झंडों और नारों के बीच आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई। छिंदवाड़ा में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पेंच टाइगर रिजर्व वन परिवहन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में जिले में संचालित खनिज गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अवैध मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध खनन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी ग्राम पंचायतों तक पहुंची हड़ताल नल-जल सप्लाई रही बंद राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत छिंदवाड़ा में ग्राम पंचायतों के चौकीदार पंप ऑपरेटर भृत्य व सफाईकर्मियों सहित आउटसोर्स कर्मचारियों ने बापू प्रतिमा के समक्ष धरना देकर न्यूनतम वेतन और नियमितीकरण की मांग की। हड़ताल का असर पंचायतों में साफ दिखा—कई जगह नल-जल सप्लाई बंद रही और पंचायत भवनों के ताले नहीं खुले।कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हल्दी रस्म से शुरू हुआ महाकाल मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव शहर के श्री महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत बाबा महाकाल की हल्दी रस्म के साथ हुई।13 फरवरी को मेंहदी रस्म 14 फरवरी को महिला संगीत और बाबा की भव्य बारात का आयोजन होगा।14 फरवरी की रात्रि से महाअभिषेक आरंभ होगा वहीं 15 फरवरी सुबह 5 बजे से विशाल फलाहारी भंडारा आयोजित किया जाएगा।चल रहे केस के बीच पति की दूसरी शादी की कोशिश पत्नी ने पुलिस संग पहुंचकर मचाया हंगामा