लांजी के भाजपा विधायक को हाईकोर्ट से राहत पूर्व विधायक किशोर समरीते की याचिका खारिज जल-जंगल-जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध उकवा में चार घंटे से अधिक समय तक चला प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया.. कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी लांजी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पूर्व विधायक किशोर समरीते द्वारा दायर निर्वाचन याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। समरीते ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कर्राहे के निर्वाचन को चुनौती देते हुए आरोप लगाए थे और चुनाव रद्द करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस डीडी बंसल की सिंगल बेंच में हुई। विधायक पक्ष ने दलील दी कि याचिकाकर्ता किशोर समरीते को एक आपराधिक मामले में पांच साल की सजा हो चुकी है जो अभी निलंबित है समाप्त नहीं हुई। कोर्ट ने इस आपत्ति को स्वीकार करते हुए याचिका निरस्त कर दी। इससे राजकुमार कर्राहे की जीत बरकरार रही। बालाघाट जिले के पचामा दादर में प्रस्तावित बाक्साइट खनन के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने उकवा रेंज ऑफिस चौक पर करीब चार घंटे तक चकाजाम कर प्रदर्शन किया। लुद हिर्री कोंगेवानी बम्हनी हर्रानाला घोंदी लौगुर और पोला सहित आसपास के कई गांवों के लोग आंदोलन में शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए विधायक संजय उईके ने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ जमीन का नहीं बल्कि क्षेत्र की आस्था संस्कृति और अस्तित्व बचाने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की सहमति के बिना खनन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है जबकि यहां पेसा एक्ट और वन अधिकार कानून लागू है। ग्रामीणों ने 18 फरवरी की जनसुनवाई के बहिष्कार की घोषणा की और मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लामता स्थित उपडाकघर में आज कर्मचारियों ने काम के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। वेतन विसंगतियां स्टाफ की कमी और कार्य का बढ़ता दबाव प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार को जगाने के लिए किया गया है। उनका आरोप है कि बार‑बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। . कटंगी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी की रात्रि शहर में गश्त की जा रही थी। रात्रि करीब 2.30 बजे ग्राम सेलवा तिराहे पर एक कार संदिग्ध अवस्था में सुनसान स्थान पर खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि दो युवक फरार हो गए। युवक ने अपना मोहित 20 वर्ष थाना नवेगांव निवासी बताया। युवक और वाहन की तलाशी लेने पर सफेद रंग एमडी ड्रग बरामद हुआ है। जिसे बरामद कर युवक से पूछताछ की जा रही है। . कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 पावर हाउस गली झुग्गी झोपड़ी निवासी एक युवक की घर में फांसी के फंदे लटका शव देखा जाने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक तौसीफ पिता मंसूर अली २९ वर्ष निवासी वार्ड नंबर २४ का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि मृतक मेकेनिक का कार्य करता था जिसकी शादी नहीं हुई थी और उसकी मोतीतालाब के समीप दुकान थी। जो एक माह पूर्व अतिक्रमण में होने से हटा दिया गया था। जिससे वह घर में रहता था और रोजगार नहीं होने से परेशान था। युवक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। बालाघाट में जय बजरंग सेवादल समिति द्वारा लगातार तीन वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन 15 फरवरी को भव्य रूप से किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन शाम को बल भीम व्यायाम शाला से रुद्र संग रुद्र अवतार की विशाल शोभायात्रा शहर में चल समारोह के रूप में निकाली जाएगी। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। 6 फरवरी को महाकाल और हनुमान जी के स्वरूप मुकुट की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। 6 से 15 फरवरी तक प्रतिदिन शाम को पूजा हनुमान चालीसा पाठ महाआरती और भंडारे का आयोजन होगा। 13 फरवरी को शाम 5 बजे शोभायात्रा का ट्रायल निकाला जाएगा।