Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Feb-2026

स्पीकर चैंबर में हंगामे का VIDEO जारी बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल फिर हंगामे के कारण नहीं चल सका। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। इस बीच नारेबाजी भी होती रही। स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट के बाद ही सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं। IND-US ट्रेड डील का विरोध संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया हैSKM (संयुक्त किसान मोर्चा) और किसान संगठनों का आरोप है कि यह समझौता अमेरिकी कंपनियों को बढ़त देगा और भारतीय कृषि-बाजार पर दबाव बढ़ाएगा. उनका कहना है कि इससे डेयरी उत्पाद अनाज सोयाबीन तेल पशु चारा जैसे उत्पाद सस्ते दामों पर भारत में आएंगे और भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे. SKM ने इसे किसानों के साथ विश्वासघात और पूरी तरह सरेंडर कहा है. अहमदाबाद प्लेन हादसे पर लंदन के अखबार का दावा गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 की दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन हादसे का शिकार हुआ था। लंदन के अखबार ‘द इंडिपेंडेंट की एअर इंडिया पर एक रिपोर्ट आई है इसके मुताबिक एअर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को अतिरिक्त मुआवजे के बदले केस करने का अधिकार छोड़ने का प्रस्ताव दिया है एयरलाइन परिवारों को अतिरिक्त ₹10 लाख की अंतिम राशि देकर समझौते की पेशकश कर रही है। कुछ मामलों में यह ₹20 लाख रुपए तक है। लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति कारोबारी का बेटा गिरफ्तार कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाला अरबपति कारोबारी का बेटा आखिरकार गिरफ्तार हो गया। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने अपने बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें कीं लेकिन नाकाम रहीं। बांग्लादेश में वोटिंग जारी BNP और जमात में मुकाबला बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बार 51 राजनीतिक पार्टियां मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) में माना जा रहा है बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। राजस्थान में गर्मी बढ़ी बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है हालांकि दिल्ली यूपी बिहार झारखंड पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया इधर पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी से। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।