Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Feb-2026

जबलपुर में कैंट बोर्ड प्रशासन ने संपत्ति कर बकाया होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स को सील कर दिया। बताया गया कि संचालक को कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद राजस्व विभाग ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर सीलिंग की कार्रवाई की।इसी क्रम में रांझी क्षेत्र के एक लॉज और अन्य बकायादार प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कर जमा नहीं करने वालों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। जबलपुर में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ ने पेंशन की गारंटी और महंगाई राहत एरियर की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।संघ ने पेंशन का ट्रेजरी के माध्यम से नियमित भुगतान और केंद्र की घोषित तिथि से एरियर देने की मांग उठाई।अध्यक्ष सुब्रतो बनर्जी ने कहा कि राशि पहले ही टैरिफ से वसूल की जा चुकी है इसलिए सरकार पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।जबलपुर सहित प्रदेश की 40 शाखाओं में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों पेंशनर्स शामिल हुए। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तेवर में रात करीब 12 बजे गीता प्रसाद पटेल के घर रसोई में पांच फीट लंबा काला कोबरा घुस गया जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई।डब्बा गिरने की आवाज से नाराज़ नाग की फुफकार सुनकर परिजनों की नींद उड़ गई और किसी तरह रात गुजारी गई।सुबह सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ लिया।दुबे के अनुसार सिंचाई के कारण ठंडक से व्याकुल होकर सर्प घर में घुसा था जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में आराधना स्थल को अपवित्र करने की घटना पर मुस्लिम समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।समाज ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली हैं।प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की।समाज ने स्पष्ट किया कि आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।