Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Feb-2026

जबलपुर के महापुरुष अखाड़ा श्री माता महाकाली मंदिर शक्तिपीठ की ओर से नगर निगम को लिखित शिकायत दी गई है।शिकायत में मंदिर परिसर के आसपास अव्यवस्था और गंदगी का मुद्दा उठाया गया है।बताया गया कि विकास कार्य अधूरे पड़े हैं जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।मंदिर समिति ने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं।जनसुनवाई में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की कुल 76 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें पारिवारिक विवाद जमीन मारपीट और साइबर अपराध से जुड़े मामले शामिल रहे।एसपी ने सभी शिकायतों पर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए घमापुर थाना क्षेत्र की एक महिला के नाम पर चार लाख रुपये का लोन फर्जी तरीके से पास होने का मामला सामने आया है।किस्त का मैसेज मिलने पर महिला बैंक पहुंची जहां उसे अपने नाम पर लोन क्रेडिट होने की जानकारी मिली।महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है जिसके तहत केंद्रीय श्रम संगठनों ने एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन और ओएफके लेबर यूनियन ने भी चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन बैज धारण नारेबाजी और लंच बहिष्कार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं।संगठन मंत्री अर्नब दास गुप्ता ने आरोप लगाया कि नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं और इससे 8 घंटे कार्य प्रणाली स्थायी नियुक्ति व ट्रेड यूनियन अधिकार प्रभावित होंगे। थाना गोरखपुर में महेश पांडे ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर ई-चालान संबंधी एक मैसेज आया था।लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से करीब 1 लाख 86 हजार रुपये निकल गए।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने एपीके (APK) फाइल के जरिए साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और राशि रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।