Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Feb-2026

राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथियों की सफारी शुरू होने के बाद काफी संख्या में पर्यटक यहां पर आ रहे हैं और एलिफेंट सफारी का आनंद ले रहे हैं । दरअसल उच्च न्यायालय के आदेशों पर 2018 में हाथी की सफारी को बंद कर दिया गया था परंतु बाद में न्यायालय द्वारा इस पर रोक हटा दी गई थी लेकिन काफी समय से एलिफेंट सफारी बंद पड़ी थी परंतु पिछले साल वर्षा के कारण यहां क्या ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके कारण पार्क प्रशासन ने एलीफेंट सवारी पुनः शुरू करने की कवायद शुरू की थी इसके बाद मुख्य वन संरक्षण के आदेशों के बाद यह सफारी अब शुरू कर दी गई है । फिलहाल राजा जी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हाथी बाड़े में रहने वाली मादा हाथी राधा और रंगीली पर्यटकों को जंगल में घूमने ले जाती हैं और कुशल महावतों की देखरेख में पर्यटक इस सफारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं पौड़ी जिले नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अब एक प्रभावी और तेज पहल शुरू की गयी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के लिए अब इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है। यह एक रेडी-टू-यूज़ कोल्ड मिक्स मटेरियल है जिसे गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे गड्ढों की मरम्मत बेहद कम समय में हो जाती है। ख़ास बात यह है कि मरम्मत के तुरंत बाद ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो जाता है गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो दरअसल यह पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब धरातल पर उतारी गयी है प्रदेश में हाल के समय से बने तनावपूर्ण माहौल और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है l इसी संदर्भ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कानून-व्यवस्था पर सरकार की कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया l उन्होंने कहा कि जिन तत्वों के कारण लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे कानून व्यवस्था को पूरी प्रवीणता और गंभीरता से संभाल रहे हैं l उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसी भी आपराधिक घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में वन्यजीवों के प्रति लापरवाही एक बार फिर सामने आई हैजंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचे एक टस्कर हाथी के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा फोटो और वीडियो बनाना लगभग जानलेवा साबित हो गया थायह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड की गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना शनिवार की बताई जा रही है जब ढेला रेंज की सड़क पर एक हाथी जंगल से निकलकर कुछ देर तक खड़ा रहा। उत्तराखंड की शीतकालीन पर्यटन स्थली औली की मेजबानी में 12फरवरी से शुरू होने जा रहे विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स को लेकर आयोजक संस्था से GMVNपर्यटन विभाग आईटीबीपी सहित उत्तराखंड शीतकालीन खेल संघ की सभी तैयारिया अंतिम चरण में है बर्फ से ढके खूबसूरत स्की ढलानों को सजाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है l औली स्थित इंटर नेशनल स्की फेडरेशन से मान्यता प्राप्त दक्षिण मुखी नन्दा देवी स्की स्लोप के शुरुआती भाग सहित दस नम्बर टावर वाले ट्री लाईन स्लोप के दोनों छोर को GMVM कार्निवाल की टेक्निकल टीम प्रभारी मुख्य स्की प्रशिक्षक किशोर डिमरी की अगुवाई में सेफ्टी नेट लगा दिया गया है साथ ही आज दोनों स्लोप का निरीक्षण भी होना है जिसके बाद इन स्लोप पर अल्पाइन स्नो स्कीइंग रेस हेतु गेट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगीवहीं औली विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स को लेकर स्थानीय एथलीटों और पर्यटन कारोबारियों में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास पर्यावरण संरक्षण और सीमांत इलाकों की चुनौतियों पर गहन विचार रखते हुए प्रख्यात विचारक डॉक्टर नित्यानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर नित्यानंद का यह जन्म शताब्दी वर्ष है और इस अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टर नित्यानंद ने अपने पूरे जीवन में हिमालय उसके पर्यावरण और वहां मौजूद जोखिमों को लेकर जो दूरदर्शी सोच विकसित की थी वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बिगड़ती डेमोग्राफी और पलायन जैसी समस्याओं पर भी बहुत पहले चिंता जताई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाकर पलायन रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। देश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नें परिवहन विभाग के सात हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किये। 16 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक देश में यातायात नियमों का पालन करने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम के बाद अग्रसेन ट्रस्ट से स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान रैली निकाली गई जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा लोगों की सेफ्टी के लिए हेलमेट वितरण किए गए हैं l उन्होंने जनता से अपील की है बाइक और स्कूटी पर हेलमेट लगाकर ही चलें जिससे आपकी सुरक्षा बनी रहे। परिवहन विभाग के इंटर सेक्टर प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया पूरे देश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा सडक दुर्घटनाओं में ज्यादा तर संख्या बाइक सबार बिना हेलमेट की होती है इसलिए हेलमेट से वंचित लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरण किए गए हैं यह जागरूकता अभियान 14 फरवरी तक चलता रहेगा।