Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Feb-2026

चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में आगामी 12 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिस के लिए जिला प्रशासन अंतिम तैयारियो में जुट गया है विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा औली में 12 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस घोषणा से देशभर के स्की खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। औली के नंदा देवी स्कीइंग स्लोप पर शीतकालीन खेलों के लिए 2 से 3 फीट की पर्याप्त बर्फ उपलब्ध है। विंटर गेम्स एसोसिएशन ने 18 राज्यों की स्की फेडरेशन से रायशुमारी के बाद उक्त तिथि निर्धारित की है। तिथि की घोषणा होते ही औली में विभिन्न राज्यों के स्कीयरो का जमवाड़ा लगना शुरू हो गया है जो स्की प्रशिक्षण में जुट गए हैं नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड हिमाचल जम्मू एवं कश्मीर लद्दाख दिल्ली हरियाणा कर्नाटक महाराष्ट्र पंजाब ओडिशा के अलावा सेना बीएसएफ आइटीबीपी व सीआरपीएफ की टीमें भाग ले रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण किया जाए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिव सैनिक कल्याण एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सैन्य धाम के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण को रोकने के संबंध में पूर्व में दायर की गई जनहित याचिका (PIL) को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है। माननीय उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि जिस भूमि पर सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है वह वन भूमि की श्रेणी में नहीं आती। कांग्रेस पार्टी द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह बैठक अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 8 तारीख को प्रस्तावित महापंचायत के संबंध में आयोजित की गई।बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महापंचायत को लेकर कांग्रेस के रुख को स्पष्ट किया।हमने अपने साथ जुड़े लाइफ-माइंडेड साथियों कर्मचारी संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बातचीत की। कमला पंत और रवि चोपड़ा सहित अन्य लोगों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी 8 तारीख की महापंचायत में पूरे जोश और मजबूती के साथ भाग लेगी और उसे पूर्ण समर्थन देगी।राज्य के लोगों और सभी संगठनों से अपील कि वे इस महापंचायत का पूरा समर्थन करें और बड़ी संख्या में इसमें शामिल हों।” योग गुरु बाबा रामदेव ने अमेरिका द्वारा भारत के ऊपर लगाए गए तारीफ को काम किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अमेरिका द्वारा कोई हमे उपहार नहीं दिया गया है बल्कि यह भारत की क्षमता और शक्ति को दर्शाता है भारत आज आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त है जिसका परिणाम है कि अब शक्तिशाली देश भी भारत को नाराज नहीं करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक कल्याणकारी सोच के साथ भारत आगे बढ़ रहा है। अमेरिका द्वारा टैरिफ कम किए जाने पर पुष्कर सिंह धामी में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे भारत को विश्व में व्यापार करने में सुविधा होगी और यहां के उद्योगों को इससे लाभ होगा जिससे भारत की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है उसी का यह परिणाम है कि आज अमेरिका जैसे देश ने भी भारत के साथ मिलकर देश दुनिया को मजबूत बनाना चाहते है इसलिए भारत की नीतियों के अनुरूप या निर्णय लिया है इससे सभी वर्ग को लाभ मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीएम योगी और मनोहर लाल पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पंचूर जाएंगे। जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे। जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई की थी पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी। प्रशासन का कहना है कि यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। इसी विषय पर बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान ने कहा जब भी हमारे केंद्र नेता उत्तराखंड दौरे पर होते हैं तो हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है l बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया जबकि इसका केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर लगभग 10 किमी की गहराई में स्थित रहा झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र 30.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित बताया गया है। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का असर बागेश्वर और आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुदेव समाधि मंच से एक बड़ा संदेश दिया है। अपने करीब 28 मिनट के विस्तृत संबोधन में सीएम योगी ने उत्तराखंड के गठन से लेकर उसकी अब तक की विकास यात्रा का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश अराजकता के दौर से निकलकर अब देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और सुशासन का मॉडल बन चुका है। गुरुदेव समाधि मंच पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की बदलती तस्वीर को बयां किया। सीएम योगी ने याद दिलाया कि वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड अस्तित्व में आया था उस समय देश के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में देवभूमि उत्तराखंड ने विकास की एक निरंतर और मजबूत राह तय की है।