Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Feb-2026

जेल से छुटते ही बाइक चोर ने चुराई बाइक फिर पहुंचा जेल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा : बंटी विवेक साहू रात 10बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में देहात पुलिस ने 21 साल के अर्जुन कुशवाहा को गिरफ्तार किया है जो हाल ही में जेल से छूटने के बाद फिर बाइक चोरी में सक्रिय हो गया था। आरोपी ने घानाउमरी निवासी विशाल इवने की स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और काराबोह डेम के पास खंडहर से दो चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी के खिलाफ पहले से चांदामेटा उमरेठ और रावनवाड़ा थानों में मामले दर्ज हैं छिंदवाड़ा शिकारपुर स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु के माध्यम से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित विकसित भारत बजट महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बीते एक दशक में केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण और नेतृत्व कौशल मजबूत हुआ है। उन्होंने पीएम उज्ज्वला मातृ वंदना योजना मिशन शक्ति और लखपति दीदी कार्यक्रम को महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शशि पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। रविवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुधीर जैन और कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने डीजे व धुमाल संचालकों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिए गए कि डीजे कम आवाज में बजाए जाएं और रात 10 बजे के बाद लोन या शादी समारोह में तेज साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छिंदवाड़ा में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शासन के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता वेतन विसंगतियों के निराकरण पदोन्नति एवं क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग उठाई। ज्ञापन में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती संविलियन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल रहे। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जंगली सुअर से टकराई बाइक दो घायल डूंगरगांव के किनारे सुरंगी जाते समय बाइक सवारों का हादसा हो गया।अचानक सड़क पर आए जंगली सुअर से उनकी टक्कर हो गई।टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।हादसे में संगीता कुमरे और महेश कुमरे घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रांगोली के जरिए दिया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश छिंदवाड़ा के उत्कृष्ट बालिका छात्रावास में माय भारत के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर रांगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में 25 छात्राओं ने भाग लेकर पौधारोपण का संदेश दिया। कवि सम्मेलन के साथ मनाया विश्वकर्मा प्राकट्योत्सव छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित लोन में श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति द्वारा प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू ने सामाजिक बंधुओं का सम्मान कर समाज की एकजुटता की सराहना की। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा संगठन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गजानन महाराज प्रगटोत्सव: भव्य पालकी यात्रा और महाभंडारा सम्पन्न विवेकानंद कॉलोनी स्थित संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा गजानन महाराज का 62वां प्रगटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक भजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद महाप्रसाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने बेसन भाकर का प्रसाद ग्रहण किया। सायं भव्य पालकी यात्रा मंदिर से साई मंदिर तक निकाली गई माहेश्वरी समाज से मिले सांसद विवेक साहू बंटी छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद विवेक साहू बंटी ने छिंदवाड़ा माहेश्वरी समाज के भवन पहुंचकर समाजजनों से मुलाकात की। समाज अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चांडक ने उनका स्वागत करते हुए सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी और सहयोग के लिए आभार जताया।