Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Feb-2026

📌 यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर FIR उत्तर प्रदेश में एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर विवाद गहरा गया है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कराई। पुलिस का कहना है कि फिल्म का टाइटल और कहानी ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखा सकती है जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। मायावती ने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संत समाज और कई धार्मिक संगठनों ने भी फिल्म को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। 📌 एक्टर राजपाल यादव ने किया सरेंडर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेल में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी 2026 को जेल अधीक्षक के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। सरेंडर के बाद राजपाल यादव व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए और राहत की मांग की। उन्होंने 25 लाख रुपए का चेक सौंपने और बाकी रकम जल्द चुकाने का भरोसा दिया लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि सरेंडर के बाद ही राहत पर विचार किया जाएगा। कोर्ट के मुताबिक अभी भी करीब 9 करोड़ रुपए बकाया हैं। 📌 नसीरुद्दीन शाह का दावा- मुंबई यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम से हटाया वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने आरोप लगाया है कि मुंबई यूनिवर्सिटी ने उन्हें आखिरी समय पर बिना कारण बताए एक कार्यक्रम से हटा दिया। शाह ने इसे अपमानजनक और निराशाजनक बताया। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे लेख में कहा कि वे 1 फरवरी को छात्रों से बातचीत करने के लिए उत्साहित थे लेकिन 31 जनवरी की रात उन्हें बताया गया कि अब आने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा कि वे सरकार की आलोचना करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 📌 अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स पर तोड़ी चुप्पी फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स में नाम आने की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि उनका जेफरी एपस्टीन या उससे जुड़े किसी भी मामले से कोई संबंध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एपस्टीन फाइल्स में उन्हें “फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर” के तौर पर एक संभावित गेस्ट लिस्ट में शामिल किया गया था। कश्यप ने कहा कि वे कभी बीजिंग गए ही नहीं और ऐसे डॉक्यूमेंट भरोसे के लायक नहीं लगते। उन्होंने इस चर्चा को निराधार बताया। 📌 एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई की चर्चा तेज सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर की सगाई की अफवाहें सामने आई हैं। यह अटकलें तब शुरू हुईं जब एल्विश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे एक महिला का हाथ थामे नजर आए और उंगली में डायमंड रिंग दिखी। एल्विश ने कैप्शन में लिखा “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे अपना प्यार मिल गया” साथ ही उन्होंने जिया शंकर को टैग किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।