जबलपुर के बरगी क्षेत्र से आने वाली मुख्य नहर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है।कलेक्टर ने कहा कि प्रभावित 25 किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाएगा। साथ ही नहर की मरम्मत के निर्देश देकर दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के मादा गांव में शादी समारोह के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।बताया जा रहा है कि डीजे पर गाना बज रहा था उसी दौरान अज्ञात लोगों ने सुनील अहिरवार पर चाकू से वार कर दिए।गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र शिवांश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।परिवार का आरोप है कि घटना स्थल पर कई संदिग्ध परिस्थितियां थीं और निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।ज्ञापन में सीसीटीवी कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच की बात उठाई गई है। कुंडम के बघराऊ डैम में मिली कपिल की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।जांच में पता चला कि जंगली सुअर पकड़ने के लिए बिछाए गए करंटयुक्त जीआई तार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई।साथी को बचाने के प्रयास में कपिल खुद करंट का शिकार बन गया।पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।