वेतन न मिलने से नगरनिगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर शहर में जगह-जगह लग गए कचरे के ढेर सराफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितता के आरोप सौंपा ज्ञापन अब विद्यार्थी मोबाइल से भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म व फीस परिवहन विभाग की सख्ती नियमविहीन बस जप्त नगरनिगम के सफाई कर्मचारी दो महीने का वेतन न मिलने पर मगलवार से हड़ताल पर चले गए है कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से शहर में नहीं झाड़ू लगी है नहीं कचरा गाड़ी वार्डों में पहुंची है पहले ही दिन शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर देखने को मिले । बुधवार को भी यह हड़ताल जारी रहेगी मंगलवार को कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर नगर निगम के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया छिंदवाड़ा के देहात थाना पुलिस ने गांगिवाड़ा के सराफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में सचिन सोनी बिल्ला उर्फ खान राजेश मालवीय और आकाश मालवीय शामिल हैं। जबकि तीन आरोपी अब भी फरार है घटना 26 जनवरी को उस समय हुई थी जब व्यापारी साप्ताहिक बाजार से लौट रहा थाआरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और जेवर लेकर फरार हो गए थे। छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 14 में हुई भर्ती प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पात्रता और निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। महिलाओं का कहना है कि योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से चयन किया गया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरआरएसयू छिंदवाड़ा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। मंगलवार को कुलगुरू इंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया है कि यह ऐप विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा। यह ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसके माध्यम से विद्यार्थी यूजर नेम व पासवर्ड से लॉगिन कर परीक्षा फॉर्म भरने ऑनलाइन शुल्क जमा करने के साथ-साथ आगामी समय में परीक्षा परिणाम व डिजिटल अंकसूची स्वयं निकाल सकते है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों का प्रदर्शन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जिले के अमरवाड़ा के वार्ड नंबर 04 के रहवासियों ने जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 फीट सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वार्डवासियों का आरोप है कि मार्ग पर हुए अतिक्रमण के कारण एम्बुलेंस कचरा वाहन और अन्य जरूरी सेवाएं मोहल्ले तक नहीं पहुंच पा रहीं हैं। हाल ही में आग लगने की घटना में फायर ब्रिगेड वाहन भी अंदर प्रवेश नहीं कर सका जिससे भारी नुकसान हुआ। रहवासियों का कहना है कि पूर्व में नगर पालिका परिषद और अनुविभागीय अधिकारी को भी आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई हैं। कॉलेज में फैली अनियमिताओं से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन प्रधानमंंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में लम्बे समय से विद्यार्थियों के भविष्य से खेला जा रहा है। हर बार परीक्षाओं में गलत मूल्यांकन कर बच्चों को पूरक दे दी जाती है। बच्चे पूरक परीक्षा भी देते है लेकिन सभी एक जैसे अंक देकर बच्चों को पुन: पूरक दे दी जाती है। इस वजह से बच्चे अगले सत्र में प्रवेश नहीं ले पाते है। इस समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को एबीवीपी द्वारा छात्रों के साथ मिलकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्हे आने वाले सत्र में प्रवेश की अनुमति दिए जाने की मांग रखी गई। बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम गोनावाड़ी में दो दिन पहले हुई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के बड़े पुत्र को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी सतीश उईके ने बताया कि मृतक पतिराम परतेती रविवार सुबह खेत गया था देर शाम तक वापस न लौटने पर उसका शव खेत के कोठे में मिला। जांच में सामने आया कि जमीन के बटवारे से असंतुष्ट बड़ा पुत्र बबलू परतेती पिता से लगातार विवाद करता था। घटना वाले दिन भी विवाद के दौरान आरोपी ने मारपीट कर गला दबाकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा शहर सहित जिले में बिना परमिट फिटनेस व पीयूसी के सैकड़ों वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिनमें यात्री व स्कूल बसें भी शामिल हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने मंगलवार को छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 50 पी 1417 के दस्तावेज अमान्य पाए गए जिस पर वाहन जप्त किया गया। बस में सवार स्कूली बच्चों को सुरक्षित रूप से उतारकर अन्यत्र भेजा गया। वहीं 19 वाहनों पर 60300 रुपये की चालानी कार्रवाई कर राजस्व वसूला गया। संगठन को मजबूत करने गांव-गांव तक पहुंचेगा बजरंग दल बजरंग दल के नवनियुक्त जिला संयोजक नरेंद्र पटेल के पदभार ग्रहण के अवसर पर परासिया रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गईकार्यक्रम में संगठन के पूर्व जिला संयोजकों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान पूर्व जिला संयोजकों को सम्मानित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।पत्रकार वार्ता में नरेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन समाजहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करेगा।उन्होंने बताया कि युवाओं को जोड़ते हुए संगठन को गांव से जिला स्तर तक सशक्त किया जाएगा।साथ ही गो-तस्करी अवैध धर्मांतरण व अन्य विषयों पर संवैधानिक दायरे में रहकर कार्य करने की बात कही। जनसुनवाई में सुनी गईं 104 आवेदकों की समस्याएं राज्य शासन के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर कार्यालय में 104 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार ने आवेदनों पर सुनवाई की। भूमि सीमांकन अतिक्रमण प्रधानमंत्री आवास योजना राशन कार्ड और आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। ।