Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Feb-2026

विकसित और आत्मनिर्भर बनने की तरफ बढऩे वाला बजट मिठाई कांड का खुलासा: ससुर देवर और ननद ने मिलाया था जहर भुगतान नहीं तो हड़ताल पर जाएंगे सफाई कर्मचारी रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा 60 कराते खिलाडिय़ों को मिले बेल्ट अगले एक साल के लिए केंद्र सरकार ने देश का बजट रविवार 1 फरवरी को रखा। बजट पर हर वर्ग की नजर रही। बजट में करों में ज्यादा कुछ बदलाव न होने के कारण सभी वर्ग में राहत देखी गई। भविष्य केा देखते हुए युवाओं को एआई के क्षेत्र में देश में ही अवसर विकसित करनेसोलर संबंधित क्षेत्र में और निवेश की तरफ प्रोत्साहित करने महिलाओं को सामुहिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने छोटे शहरों को विकसित करने और एमएसएमई पर विशेष ध्यान देने के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मंशा सरकार की दिखी। लोगों का कहना पड़ा कि यह बजट आधुनिक भारत का आधुनिक बजट है।\\\\ जुन्नारदेव थाना अंतर्गत करीब २३ दिन पहले जहरीली मिठाई खाने से हुई तीन मौत का रविवार को खुलासा हो गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घोड़े को दी जाने वाली सोमल नामक दवाई में आर्सेनिक मिलाकर मिठाई में जहर का इस्तेमाल किया था। इसके इस्तेमाल से तीन लोगों की असमय ही मौत हो गई मुकेश कथुरिया अपनी दुकान के सामने टंगी मिठाई घर ले गया था। मिठाई को पत्नी संतोषी कथुरिया और दोनो बेटी खुशबु और पूजा तथा ससुर सुंदरलाल कथुरिया ने खा लिया था जिससे उनकी तबियत खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से सुन्दरलाल कथुरिया की 13जनवरी को तथा खुशबु कथुरिया ने दूसरे दिन14 जनवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उनकी मां संतोषी और बेटी पूजा इलाज के बाद स्वस्थ हो गई है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी विनियमित कर्मचारी दैनिक वेतन भागी कर्मचारी सहित अनुबंधित कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को आंदोलन करते हुए नगर निगम को वेतन देने के लिए तीन दिनों का समय दिया था। जोकि सोमवार को पूरा हो जाएगा। वेतन ना मिलने की स्थिति में कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। संत शिरोमणि रविदास जयंती शहर सहित पूरे जिले में श्रद्धा के साथ मनाई गई। हर साल की तरह खिरकापुरा स्थित संत रविदास मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया। बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने इसमें सहभागिता दी। पूजन अर्चन के बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहा मुख्य आयोजन हुआ। जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 60 कराते खिलाडिय़ों को मिले बेल्ट डिस्ट्रिक्ट स्र्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन व सेल्फ डिफेन्स स्कूल ऑफ इंडियन कराते के संयुक्त तत्वाधान मे 60 कराते खिलाडिय़ों को कराते परीक्षा मे सफलता उपरांत कराते बेल्ट्स दिए गए। जिसमें येलो बेलट्स से लेकर ब्राउन बेलट्स तक 60 कराते खिलाडियों को बेल्ट दिए। परीक्षा राजेंद्र सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन मे इंटरनेशनल खिलाडी व कराते प्रशिक्षक रविन्द्र जायसवाल सहायक कोच कविता थापा मोनिका मालवी शिखा मालवी प्रज्ञा सोनी द्वारा ली गई। नियम तोडऩे वालों पर सख्त पुलिस १३ लाख का वसूला जुर्माना जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। 1 से 31 जनवरी तक चले इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 हजार 903 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 13 लाख 81 हजार 200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना तेज गति से वाहन चलाना बिना वैध बीमा के वाहन संचालन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (॥स्क्रक्क) का उपयोग न करना रांग साइड वाहन चलाना तथा शराब पीकर वाहन चलाना जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। एक ही रात में पुलिस ने दबोचे १२० वारंटी और १०८ गुण्डे अपराधों पर लगाम कसने और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए शनिवार की रात जिलेभर में पुलिस कर्मियों ने कॉम्बिंग गश्त की। पुलिस रातभर शहर की गलियों में सक्रिय रहे और अपराधियों तथा वारंटियों की धरपकड़ करते रहे। इस दौरान पुलिस ने जिले के २५ स्थायी व ९५ गिरफ्तारी सहित कुल १२० वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं १०८ गुंडा ७७ निगरानी जिला बदर के ३ आरोपियों और ५० कबाडिय़ों की चैकिंग की गई इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी और खुले में शराब पीने वाले करने वाले १७ व्यक्तियों से १२० लीटर शराब जब्त कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।