अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना सोने-चांदी के जेवरात किये पार सार्वजनिक युवा समिति लामता मे हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संत रविदास ६४९ वीं जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा शहर में दिनों दिन चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। पुलिस सुबह से देर रात तक हेलमेट चेकिंग में लगी हुई है वहीं चोर बेखौफ होकर सूने घरों को अपना निशाना बना रहे है। कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर ५ श्रवण नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने कृषि विभाग में पदस्थ एक अधिकारी व एक शिक्षक के घर में चोरी करने का प्रयास किया गया है। हालांकि चोरों का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश श्रीनाग कृषि विभाग बालाघाट में अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। जो नागपुर गये हुये थे व उनकी पत्नी कटनी में शिक्षिका है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। वहीं चोरों ने केंद्रीय विद्यालय सिवनी में पदस्थ शिक्षक अनिल राहंगडाले के घर में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वे चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। चोरी के मामले की सूचना रविवार को थाना कोतवाली में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। लामता..ग्रामीण अंचल मे खेल प्रतिभाओ को निखारने और युवाओ को नशे व कुरीतियो से दुर रखने के उद्देश से ग्राम स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता क भव्य आयोजन किया इस प्रतियोगिता मे क्षेत्र के अनेक ग्रामो की टीमो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान खिलाडियो और दशको की भीड दिखाई दी उद्धघाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा की कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान है और इससे युवाओ मे शारिरिक बल साहस अनुशासन एवं आपसी भाईचारा की भावना विकसित होती है प्रतियोगिता मे खेले गये मुकाबले अत्यन्त रोमांचक रहे खिलाडिया ने दमखम रणनिति और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया १४ वीं सदी के महान् संत रविदास जी की ६४९ वीं जयंती शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में १ फरवरी को हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं संत रविदास समाज संगठन के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए शहर के वार्ड नंबर १३ बूढ़ी स्थित संत गुरू रविदास सांस्कृतिक भवन में पहुंच संपन्न हुई। जहां संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। सामाजिक बंधुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाप्रसाद वितरण भी किया गया। परसवाड़ा में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई परसवाड़ा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कप - 2026 का भव्य शुभारंभ छात्रावास खेल मैदान में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत भोज व अन्य गरिमामय उपस्थिति में शुभारंभ हुआ इस टूर्नामेंट में जिला स्तर के खिलाड़ियों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पत्रकार इलेवन बालाघाट एवं टिंगीपुर की टीम के मध्य खेला गया जिसमें पत्रकार इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेरह ओवर में महज 52 रन ही बना पाई जिसका पीछा करने उतरी टिंगीपुर की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से आठ ओवर में प्राप्त कर जीत हासिल किया। वहीं टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे पारी में परसवाड़ा बी और अमर पुर के मध्य खेला गया जिसमें अमर पुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए परसवाड़ा बी टीम को 114 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करने उतरी परसवाड़ा बी टीम ने पूरे ओवर खेलने पर 85 रन ही बना पाई और मैच हार गई। श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई परसवाड़ा के अध्यक्ष विशाल महानंद ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वलभ भदोरिया के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष इंद्रजीत भोज के मार्ग दर्शन में जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त तहसील एवं ब्लाको में क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता हैसाथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाता है