क्षेत्रीय
राजधानी में राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग का बड़ा शक्ति प्रदर्शन हुआ। भीम आर्मी और एससी-एसटी-ओबीसी महासभा के साथ मिलकर हजारों युवाओं ने 13% होल्ड खत्म कर 27% आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की। प्रदेशभर से आए प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि अब हक के लिए समझौता नहीं बल्कि आर-पार का आंदोलन होगा। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी से शहर गूंज उठा।