Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
30-Jan-2026

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मॉडल स्कूल में ‘मौन दिवस’ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यह परंपरा करीब 50 वर्षों से लगातार चली आ रही है और वे स्वयं वर्ष 1992 से इसे होते हुए देख रही हैं।मौन दिवस के दौरान छात्र-छात्राएं पूरे दिन शांत रहकर अनुशासन का पालन करते हैं। कक्षाओं में शिक्षक बच्चों को प्रश्न देकर लिखित कार्य कराते हैं जबकि लंच ब्रेक में भी विद्यार्थी आपस में बातचीत नहीं करते। जबलपुर पुलिस लाईन्स परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। रक्षित निरीक्षक द्वारा सलामी के बाद स्क्वॉड ड्रिल आर्म्स ड्रिल और यातायात संकेत ड्रिल का प्रदर्शन हुआ।एसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट टर्नआउट वाले जवानों को पुरस्कृत किया।परेड में सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजपत्रित अधिकारी एवं करीब 120 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित हनुमानताल तालाब में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार अब्दुल हबीब नामक व्यक्ति जो बीमारी से पीड़ित था सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था।प्राथमिक जांच में तालाब में कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दमोह से जबलपुर फोरलेन अपग्रेडेशन परियोजना के तहत बोरिया बस्ती के कई मकान प्रभावित होने की आशंका से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बाद प्रशासन ने फिलहाल भू-अर्जन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।अधिकारियों के अनुसार एक ओर करीब 25 और दूसरी ओर 5–6 मकान प्रस्तावित मार्ग की जद में आ रहे हैं।प्रशासन ने तीन वैकल्पिक प्रस्ताव तैयार कर प्रभावितों से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लेने की बात कही है। जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के पास आज सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान रिटायर्ड एसआई मंगल प्रसाद गोठिया के रूप में की गई।परिजनों के अनुसार वे रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है।