शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन 2 बड़े अधिकारी संगम स्नान कराएंगे बच्चे के जन्म पर ₹92 हजार देगी सरकार शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने यह दावा किया है।उन्होंने बताया शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी। वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा यानी एक फरवरी के स्नान के बाद शंकराचार्य जाएंगे तब तक उनको मना लेंगे।28 जनवरी को शंकराचार्य के वाराणसी आने के बाद लखनऊ के दो बड़े अधिकारियों ने महाराज जी से संपर्क किया और पूर्णिमा पर माघ मेले में स-सम्मान स्नान कराने की बात कही। इस पर महाराज जी ने दो शर्त रखी हैं।पहली- जिम्मेदार माफी मांगे लिखित माफीनामा दें। दूसरी- चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू किया जाए। अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है यह दुनिया हमेशा के लिए नहीं है। हम सब आज यहां हैं कल नहीं रहेंगे। अगर समय और नियति से पहले बुलावा आ जाए तो सबको जाना ही होगा। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने बारामती के कान्हेरी में 24 जनवरी को एक चुनावी रैली में यह बात कही थी। महज 4 दिन बाद यानी 28 जनवरी को बारामती जाते समय प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में गुरुवार को हुआ।अब अजित के बयान का वही वीडियो सामने आया है। वे मराठी में सभा को संबोधित कर रहे थे। बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। संसद में इकोनॉमिक सर्वे पर चर्चा हो सकती है। गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया था। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। यह दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राज घाट पर पुष्पांजलि अर्पित किए PM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया। सोनमर्ग सबसे ठंडी जगह रही। यहां पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज हुआ। गुलमर्ग में -9°C और कुपवाड़ा में -3.5°C तापमान रहा।इधर मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। MP के ग्वालियर में भिंड रोड हाईवे पर कोहरे के कारण एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष थे। सरकार की ओर से 1000 डॉलर (92 हजार रुपए) दिए जाएंगे अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को सरकार की ओर से 1000 डॉलर (92 हजार रुपए) दिए जाएंगे। यह रकम बच्चों के नाम से खोले जाने वाले एक स्पेशल अकाउंट में जमा की जाएगी। यह योजना पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरू की थी। अब इसे अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियों का समर्थन मिलने लगा है।इस योजना को ‘ट्रम्प अकाउंट’ कहा जाता है। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह एक टैक्स-फ्री सेविंग अकाउंट होगा जिसमें सरकार बच्चों के भविष्य के लिए शुरुआती निवेश करेगी।इस खाते में जमा रकम शेयर बाजार में निवेश की जाएगी ताकि समय के साथ यह बढ़ सके। इस योजना का लाभ उन बच्चों को मिलेगा जो 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के बीच अमेरिका में पैदा होंगे।