Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Jan-2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने 100 गौरवशाली वर्षों की स्मृतियों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस एसोसिएशन ने बंगाली समाज और जबलपुर की कला संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षण प्रदान किया है। सिटी बंगाली क्लब में स्वयं नेताजी का आना इस क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण रहा। सिटी बंगाली क्लब ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस दौरान केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल PWD मंत्री राकेश सिंह सांसद आशीष दुबे विधायक अभिलाष पांडे विधायक अशोक रोहाणी महापौर जगत बहादुर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। जबलपुर में 121 जोड़ों के विवाह सम्मेलन में हुए शामिल जबलपुर की धरती से बंगाल को संदेश देना होगा। बंगाल में भी बदलाव की आवश्यकता है। जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया आज वह मुसीबत में है। सारे देश को आज बंगाल के साथ खड़े होकर मुसीबत से निकलना चाहिए। ये बातें केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने जबलपुर में बंगाली क्लब के कार्यक्रम में कही। बंगाली क्लब के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया था। जहां उन्होंने कहा कि बंगाल में बंगाली असुरक्षित हो जाएं यह विडंबना है। आज हम जहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर रहे हैं तो वहीं आज हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि बंगाल को ऐसे कुशासन से मुक्त करवाएं इसके लिए भी हमें अपना संदेश पहुंचाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री राकेश सिंह 121 जोड़ों के विवाह-निकाह कार्यक्रम में भी पहुंचे। इस दौरान गैरिसन मैदान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल जोड़ों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर के ऐतिहासिक जल मंदिर और वीर बावड़ी परिसर का शुक्रवार को भ्रमण कर पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बावड़ी की वास्तुकला और इसके पुनरुद्धार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजना और आने वाली पीढ़ी को इससे परिचित कराना है। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित अद्वितीय स्थापत्य अवलोकन के दौरान अवगत कराया गया कि यह बावली केवल एक जल संरचना नहीं है बल्कि यह गोंडवाना साम्राज्य की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित यह वीर बावड़ी वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रकृति प्रेम और लोक कल्याणकारी नीतियों का जीवंत प्रमाण है। उस दौर में जल संरक्षण को लेकर जो तकनीक अपनाई गई थी उसका यह एक बेजोड़ नमूना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर के दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित समारोह को संबोधित किया।