Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Jan-2026

जय हिंद टॉकीज क्षेत्र में थोक किराना दुकान में भीषण आग समर्थन मूल्य पर धान की बम्पर खरीदी परिवहन धीमा लाखों क्विंटल धान केंद्रों में ही है भंडारित सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम १२ को मुलना स्टेडियम में शहर के घनी आबादी वाले जय हिंद टॉकीज क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड क्रमांक 17 स्थित गुरुकृपा सेल्स कार्पोरेशन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के दूसरे तल पर रखा मसाला तेल मिर्च हल्दी और अन्य किराना सामान कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई दिया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका का दमकल अमला तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचा।करीब 8 से 10 पानी के टैंकरों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बालाघाट–गोंदिया हाईवे पर भमोड़ी गांव के पास शुक्रवार रात धान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नवेगांव थाना पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।आग में कुछ धान की बोरियां जल गईं जबकि कुछ पानी में भीगने से खराब होने की आशंका है। बाद में धान को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।जानकारी के अनुसार ट्रक लांजी क्षेत्र के कलापाथरी उपार्जन केंद्र से धान लेकर गर्रा स्थित वेयरहाउस जा रहा था। भमोड़ी गांव के समीप पहुंचते ही ट्रक का टायर फट गया जिससे नीचे आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकल आया। समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से इस वर्ष धान की बम्पर खरीदी हुई है। जैसे-जैसे धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे धान खरीदी का आंकड़ा भी बढ़ते जा रहा है। अभी तक 54 लाख 72 हजार 972 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जबकि धान खरीदी को अभी सात दिन और शेष है। ऐसे में धान खरीदी का आंकड़ा और भी बढ़ेगा। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर पूरे जिले में कुल 54 लाख 99 हजार 620 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री किए जाने के लिए 1 लाख 30 हजार 37 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें से 1 लाख 20 हजार 128 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराया गया है। अभी तक 1 लाख 7 हजार 493 किसानों ने अपनी उपज बेची है। किसानों से 1296 करोड़ 54 लाख 70 हजार 668 रुपए की 54 लाख 72 हजार 972 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी १२ जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती ेके अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन पूरे जिले भर में किया गया है। इसी कड़ी में जिला योग आयो समिति बालाघाट द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय दिवान बहादुर मुलना स्टेडियम में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जिला योग आयोग समिति के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि १२ जनवरी को सूर्य नमस्कार योग का कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे रखा गया है। इसमें स्कूल व कॉलेज के बच्चों सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बटालियन के जवान पुलिसकर्मी सहित समाजसेवी संस्थान के भी पदाधिकारी शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने योग बहुत जरूरी है। हमने एक नारा दिया है स्वस्थ रहो मस्त रहो करो योग रहो निरोग व फिटनेश का एक डोज आधा घंटा रोज भारतीय जनता मजदूर/हमाल संघ बालाघाट के आव्हान पर ११ जनवरी को दोपहर १२ बजे से स्थानीय नूतन कला निकेतन में श्रमिक पंचायत का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह पटेल म.प्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रम विभाग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में भारतीय जनता मजदूर/हमाल संघ के जिलाध्यक्ष योगेश नगपुरे ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि श्रम मंत्रालय के कमिश्नर स्तर के भी अधिकारी भी बालाघाट पहुंच रहे है। उन्होंने जिले के सभी मजदूर/हमाल भाईयों से अपनी बातों को अधिकारी तक रखने श्रमिक पंचायत में अधिकाधिक संख्या में पहुंचे। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ११ जनवरी को २२ वां लोधी युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई मंगल भवन गायखुरी में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलादसिंह पटेल मंत्री म.प्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकासउपस्थित रहेंगे। इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक लोधेश्वर उत्कर्ष जन चेतना संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम सुबह ११ बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर १ बजे से युवक-युवती परिचय सम्मेलन व शाम ४ बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले पांच-पांच बच्चों को जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे द्वारा एक-एक हजार रूपये की राशि देकर प्रोत्साहित कर पुरूस्कृत किया जाएगा। इस दौरान बी.एल लिल्हारे राजेश नगपुरे राजेश खजरे योगेश नगपुरे सहित अन्य मौजूद रहे।