राजधानी रायपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। महोत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के हजारों युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया जबकि मेगा फाइनल में करीब 5000 खिलाड़ी उतरे। नेताओं ने इसे युवाओं को मंच देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 58वां प्रांत अधिवेशन दुर्ग जिले के भिलाई में तीन दिवसीय आयोजन के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से 557 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें रजत जयंती वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 छात्र हितों और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। शहीद कौशल यादव के नाम पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। अभाविप ने शिक्षा की गुणवत्ता रोजगारपरक पाठ्यक्रम शिक्षकों की कमी और परीक्षाओं की पारदर्शिता पर चिंता जताई तथा कौशल आधारित शिक्षा तकनीकी संस्थानों के विस्तार और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मांगें रखीं। नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ अधिवेशन का समापन हुआ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अटल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अटल जी को छत्तीसगढ़ का निर्माता बताते हुए कहा कि राज्य गठन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उप मुख्यमंत्री ने अटल जी को महान राजनेता कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में धर्मांतरण कैंसर से भी बड़ा खतरा है। कांकेर की घटना पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी है नहीं तो बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में भी हो सकती है। उन्होंने हिंदुओं की एकता की सराहना की और छत्तीसगढ़ में शांति व उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ वे यात्रा करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भिलाई में आज से हनुमंत कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन शुरू हो रहा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर फुंडहर चौक स्थित खेल मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के अटल एक्सप्रेस-वे फुंडहर से प्रदेशभर के 115 नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया। सीएम साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता और सुशासन राष्ट्रसेवा व लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल थे। उनके आदर्शों को आत्मसात कर राज्य सरकार प्रदेशवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए संकल्पबद्ध है।