Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
12-Dec-2025

प्रियंका चोपड़ा ने कहा—‘बॉलीवुड में मुझसे मौके छीने गए’ अबू धाबी में आयोजित ब्रिज समिट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके पास ना कहने का अधिकार नहीं था और फिल्म इंडस्ट्री में उनसे मौके भी छीन लिए गए। प्रियंका ने कहा कि एक साल ऐसा भी था जब उनकी लगातार छह फिल्में फ्लॉप हुईं जिसके बाद लोग उन्हें कास्ट करने से डरने लगे। उन्होंने बताया कि उनके करियर में बदलाव मजबूरी और सर्वाइवल का हिस्सा था न कि पसंद का। 👉 रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पठान और सैयारा को पीछे छोड़ा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के छह दिनों में जबरदस्त कमाई करते हुए 26.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 180 करोड़ रुपए हो गई है। यह आंकड़ा शाहरुख खान की पठान के छठे दिन की कमाई (26.5 करोड़) और सैयारा के छह दिन के कलेक्शन (21.5 करोड़) से ज्यादा है। वहीं धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में धीमी रफ्तार से कमाई करती दिख रही है। 👉 गौरव खन्ना को डेट करने की खबर पर निधि शाह भड़कीं बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना और टीवी एक्ट्रेस निधि शाह के अफेयर की अफवाहों पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। एक यूजर ने दावा किया कि अनुपमा शो के दौरान दोनों रिलेशनशिप में थे। इस पर निधि शाह भड़क गईं और यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा—“हाँ तुम बेहतर जानते हो।” उनका यह रिएक्शन अब वायरल हो रहा है। गौरव के बिग बॉस जीतने के बाद से दोनों को लेकर कई फेक दावे सामने आए हैं। 👉 सिक्योरिटी को ‘बाउंसर’ कहने पर तान्या मित्तल नाराज बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल मुंबई में पैपराजी से रूबरू हुईं तो एक बातचीत ने उन्हें नाराज कर दिया। पैपराजी ने उनके सिक्योरिटी गार्ड को “बाउंसर” कहकर साइड होने को कहा जिस पर तान्या ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। तान्या ने कहा—“ऐसे कोई नहीं बोलेगा। वो मेरे भाई जैसे हैं नाम है उनका।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सुरक्षा टीम को सम्मान मिलना चाहिए। 👉 काशी के घाट पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का हिंदी पोस्टर लॉन्च जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश (रिलीज: 19 दिसंबर 2025) का हिंदी टाइटल पोस्टर वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। पहली बार किसी हॉलीवुड फिल्म ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की पृष्ठभूमि में इस स्तर पर प्रमोशन किया है। घाटों पर लाइटिंग कलात्मक सेटअप और लोगों की भारी भीड़ ने इस लॉन्च को यादगार बना दिया।