Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Dec-2025

नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अभी तक 30000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने की बावजूद में विभिन्न वजहों से अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा। उत्तराखंड में मानसून की बेरुखी फिलहाल बरकरार है यह सूखी ठंड प्रदेशवासियों को राहत देते हुए दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक हिल एरिया में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। जबकि मैदानी मूल के इलाकों में बारिश की कोई संभावना बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 4 दिसंबर से उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी देखने को मिल सकती है जिसमें उत्तरकाशी बागेश्वर चमोली पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं। हाईकमान द्वारा प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए कमर कस्ती हुई नज़र आ रही है वही बीते सोमवार देर शाम हुई दिल्ली में बैठक के दौरान हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस को आक्रमक रूप से चुनाव में उतरने के निर्देश भी दिये है जिसके चलते प्रभावी ढंग से प्रदेश कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है वही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि अगर कांग्रेस आक्रामकता से चुनाव लड़ने की बात कहती है तो भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है हर पार्टी अपनी स्ट्रैटजी बनाती है कांग्रेस की अपनी स्ट्रैटजी है और भाजपा की स्ट्रैटजी अलग है कांग्रेस चुनाव की तैयारी करती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर दिन चुनाव में होती है यह तो आने वाला समय व चुनाव ही बताएगा की क्या होता है चमोली ने कहा कि कांग्रेस अपने हिसाब से चुनाव लड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी अपने हिसाब से चुनावों में दिखेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चिपको आंदोलन की प्रेरणा गौरा देवी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने उच्च सदन में चिपका डाल्थु पर न कंटण दय्वा पहाड़ों की सम्पत्ति अब न लूटण दय्वा। सुनाकर उनके पर्यावरण संरक्षण में दिए अतुलनीय योगदान को याद किया शीतकालीन सत्र में उन्होंने राज्यसभा में केंद्र सरकार से देवभूमि की मातृशक्ति द्वारा जंगलों को बचाने की ऐतिहासिक मुहिम को देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत करने की मांग की। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा गौरा देवी उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली की जोशीमठ विकास खण्ड के रेणी गांव की ग्रामीण महिला थी जिन्होंने अपने जीवन काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी चिपको आंदोलन हिमालय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर और पेड़ों की कटाई के खिलाफ मातृशक्ति के द्वारा वृक्षों के आलंगन से जुड़ा आंदोलन था। आज आंदोलन के 53वर्ष पूर्ण हो गए हैं। गणेशपुर में एक ही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल आ रहा है। इसी विवाद के चलते अमन बत्रा और नमन बत्रा नाम के दो भाइयों ने मिलकर अपने भाई विपुल बत्रा और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की है। जिसमें दोनों घायल हो गए है। इस विवाद में हुई मारपीट का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लोग एक संपत्ति के पास पहुंचते है और वहां पर रखी ईंटों को फेंकना शुरू कर देते है। तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति उनका विरोध करते है। जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर ईंट फेंकने लगते है। यह ईट एक व्यक्ति को लग जाती है। जो जमीन पर गिर जाता है। तभी वीडियो में एक महिला एक व्यक्ति के साथ धक्का मुक्की करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद महिला भी संपत्ति से ईंटों को फेंकना शुरू कर देती है। जिसके बाद विपुल बत्रा की पत्नी मौके पर पहुंचती है। जहां पर एक ईंट विपुल बत्रा की पत्नी के पैर में लग जाती है और वह घायल हो जाती है। विपुल बत्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि घर पहुंचने पर उनके भाइयों के द्वारा उनके और उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल धराली मे आई आपदा के बाद कल वहाँ जाएंगे मीडिया से वार्ता मे उन्होंने कहा की धराली जाकर वह यह देखेंगे की सरकार द्वारा वहाँ आपदा के बाद क्या कार्य किए गए है कहा की सरकार को यह बताना चाहिए की मलबे मे दबे हुए लोगों को निकालने के लिए क्या काम किया गया साथ ही कहा की कल वह वहाँ पहुंचकर वहाँ के लोगों का दर्द बाटेंगे और जानेगे की सरकार की और से उन्हें पूनर्वास के लिए क्या किया जा रहा है साथ ही गोदियाल ने कहा की ज़ब वहाँ पर आपदा आई तो उस समय के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा वहाँ पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने सरकार को सुझाव भी दिए लेकिन सरकार ने विपक्ष के सुझावों पर अमल नहीं किया कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की आज ज़ब भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने ही धराली आपदा पर सवाल खड़े किए है तो इससे स्थिति समझी जा सकती है कहा निश्चित ही सरकार ने मलबे मे दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास नहीं किया बल्कि उन्हें और उनके परिजनों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया है कहा सरकार को धराली आपदा पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। प्रदेश मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश के जिलों में विकास कार्यो के लिए 271.33 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी गयी है तमाम योजनाओं के साथ साथ इसमे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी मंजूरी दे दी गयी है वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भी इस विषय पर प्रसंशा जताते हुए कहा कि कर्मचारी किसी भी देश या राज्य की रीढ का कार्य करते है लम्बे समय से कर्मचारियों की यह मांग थी और मुख्यमंत्री धामी ने भी कर्मचारियों का मान रखते हुए वित्तीय मंजूरी दे दी है जिससे कर्मचारी खुश भी है और यह एक सुखद पहलु भी नज़र आ रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भविष्य में भी कर्मचारियों के प्रति पैरवी करते हुए नज़र आएंगे।