Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Dec-2025

विधानसभा में कांग्रेस का हल्लाबोल: “बंदर के हाथ में उस्तरा” कहावत के साथ सरकार पर तीखा प्रहार भोपाल। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन मध्यप्रदेश में विपक्ष का तेवर पूरी तरह उफान पर दिखा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की “जनविरोधी नीतियों” के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस विधायकदल ने “बंदर के हाथ में उस्तरा” वाली कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। हाथों में उस्तरे का प्रतीकात्मक मॉडल लिए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बागडोर ऐसे हाथों में है जो जनता के हितों को लगातार चोट पहुँचा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखे शब्दों में कहा कि बंदर रुपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है “भाजपा सरकार युवाओं के रोजगार पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर कानून व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर उस्तरा चला रही है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू