Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
18-Nov-2025

SIR प्रक्रिया पर केरल–तमिलनाडु में विरोध तेज निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ केरल और तमिलनाडु में विरोध बढ़ गया है। तमिलनाडु के BLO और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों ने मंगलवार से बायकॉट शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के संघों का कहना है कि वर्कलोड टाइम-लिमिट और अधूरी ट्रेनिंग के कारण वे प्रदर्शन करेंगे। वहीं केरल सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव पूरे होने तक SIR स्थगित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक 12 राज्यों में 50.11 करोड़ फॉर्म बांटे जा चुके हैं। गिरिराज सिंह का दिग्विजय और राहुल गांधी पर हमला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमरकंटक और डिंडौरी दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ‘दिवालियापन’ का शिकार हो चुके हैं। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे विदेश में देश और प्रधानमंत्री को ‘गाली’ देते हैं और ‘दुश्मन जैसा व्यवहार’ करते हैं। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। CJI का बयान: न्यायिक सक्रियता जरूरी लेकिन सीमा भी दिल्ली में आयोजित एक किताब विमोचन कार्यक्रम में CJI बीआर गवई ने कहा कि न्यायिक सक्रियता आवश्यक है पर इसे न्यायिक आतंकवाद में नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सरकारें नागरिक अधिकारों की रक्षा में असफल होती हैं तब संवैधानिक अदालतों को हस्तक्षेप करना पड़ता है। उन्होंने जस्टिस रिबेलो की किताब का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें जजों की सीमाएं स्पष्ट की गई हैं। शिमला: विवादित मस्जिद मुद्दे पर तनाव आमरण अनशन की चेतावनी शिमला के संजौली में विवादित मस्जिद मामले में देवभूमि संघर्ष समिति ने आज से पुलिस थाने के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को समिति ने कोर्ट द्वारा अवैध घोषित मस्जिद में बाहरी लोगों को नमाज पढ़ने से रोका था जिसके बाद बहस हुई। पुलिस ने छह लोगों पर FIR दर्ज की है जिसमें महिलाओं भी शामिल हैं। समिति FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी है। पंजाब: गैंगस्टर मनु अगवान का धमकी भरा ऑडियो वायरल कुख्यात गैंगस्टर मनु अगवान का एक कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें वह कहता है कि उसके नाम से फिरौती मांगने वालों पर वह खुद कार्रवाई करेगा। मनु ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि थानों पर बम धमाके जारी रहेंगे जिसमें दम होगा वो रोक ले। वह बटाला की दो पुलिस चौकियों पर धमाकों का आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। जापान–चीन में तनाव: ताइवान पर बयान से विवाद जापानी पीएम साने ताकाइची के ताइवान पर दिए बयान के बाद चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। ताकाइची ने कहा था कि चीन ने ताइवान पर हमला किया तो जापान सैन्य कार्रवाई करेगा। चीन ने इस बयान को उकसाने वाला बताया और जापान के राजदूत को तलब कर बयान वापस लेने की मांग की। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्थिति अब “खतरनाक मोड़” पर है। मक्का-मदीना बस हादसा: 45 भारतीयों के शव वापस नहीं आएंगे सऊदी अरब में हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शव वहीं दफनाए जाएंगे। तेलंगाना सरकार ने फैसला लिया है कि परिजनों की धार्मिक परंपराओं के अनुसार शव सऊदी में ही दफन किए जाएंगे और परिजनों के दो सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने वहां भेजे जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार शवों की वापसी सऊदी कानूनों के कारण बेहद मुश्किल है। मुआवजा भी तभी मिलेगा जब पुलिस जांच में गलती साबित हो। बांग्लादेश: शेख हसीना को मौत की सजा पर अवामी लीग का देशव्यापी बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सजा देने के खिलाफ उनकी प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग ने देशव्यापी बंद बुलाया है। पार्टी ने निर्णय को राजनीतिक बदला बताया और अंतरिम सरकार से इस्तीफे की मांग की। अवामी लीग नेताओं ने अदालत की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमे में सिर्फ 54 गवाहों की गवाही सुनी गई और मुख्य जज एक महीने से गैर-हाजिर थे। रूस में जयशंकर–लावरोव की बैठक भारत का सख्त संदेश विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत–रूस संबंध दुनिया में स्थिरता की मजबूत नींव हैं। जयशंकर ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच कई नई परियोजनाएँ शुरू होने वाली हैं जो रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेंगी। उनका बयान अमेरिका के 50% टैरिफ लगाने के बाद भारत के रूख का संकेत माना जा रहा है।