Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Nov-2025

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे का सड़क पर तांडव देहरादून में सत्ता और रौब का नशा चढ़ाए घूम रहे पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह सड़क पर खुलेआम मारपीट पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाना जान से मारने की धमकी देना अब ये इनका शौक बन चुका है l राजपुर थाना पुलिस ने दिव्य प्रताप और गनर राजेके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बोलेरो गाड़ी सीज़ हो चुकी है और गनर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। तहरीर के मुताबिक पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। रास्ता संकरा था इसलिए पीछे से आ रही कार को साइड नहीं मिल पाई बस इतनी-सी बात ने आरोपी को भड़का दिया। जैसे ही यशोवर्धन मसूरी डायवर्जन पहुंचे एक सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक लिया। इसके बाद जो हुआ उसने साफ कर दिया कि आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझता है। आरोप है कि सरकारी गनर ने यशोवर्धन को सड़क पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से हमला किया। वहीं दिव्य प्रताप सिंह ने पिस्तौल निकालकर दहशत फैलाई और जान से मारने की धमकी दी। मामला बेहद संवेदनशील होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। दिव्य प्रताप और गनर पर मारपीट धमकीशस्त्र प्रदर्शन और सड़क दुर्घटना समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है। बोलेरो ज़ब्त हो चुकी है और लैंड क्रूजर की लोकेशन भी पुलिस ने चिन्हित कर ली है। उत्तराखंड में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस पहल जारी है। इसी कड़ी में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया है। देहरादून में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महिला सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सुश्री रेखा चूड़ासमा ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया और इसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियां में बच्चों को जिन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ शैक्षिक उन्नयन में उपलब्धि हासिल की है उन्हें सम्मानित भी किया गया। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सुनीता टम्टा राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल पहुँची जहां उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हाल चाल जाना। डॉक्टर सुनीता टम्टा ने बंद पड़े सिटी स्केन ऑक्सीजन प्लांट का बारीकी से निरीक्षण करने के उपरांत एक सप्ताह के भीतर ठीक किये जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा प्रदेश में डॉक्टरों की काफी कमी है जिसे दूर किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी नवीन जिम्मेदारी संभालते हुए प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हम उत्तराखंड में भाजपा के विजय रथ को न केवल रोकेंगे बल्कि उस रथ को उलट भी देंगे जैसा कि 2002 में किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने बताया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएं चीन व नेपाल से लगने और यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण दून का सामरिक महत्व अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून से ही यथावत संचालित रहे इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते मंगलवार को गुब्बारा क्लीनिक की शुरुआत हो चुकी है। गुब्बारा क्लीनिक का शाब्दिक अर्थ है ग्लूकोज उपचार एवं बाल आरोग्य रक्षा अभियान l इस क्लीनिक के अंदर 1 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चों का उपचार किया जाता है। इस विषय पर बात करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रताप रावत ने कहा भारत सरकार और राज्य सरकार की सहायता से यह अभियान चलाया जा रहा है। टाइप 1 डायबिटीज से एक से लेकर 18 साल के ग्रसित बच्चों का इसमें उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया बच्चों में पाए जाने वाली इस बीमारी के लक्षण भूख न लगना प्यास अधिक लगाना और भार नाबढ़ाना आदि इसके लक्षण है। और देहरादून के अधिकांश अस्पतालों में इस क्लीनिक की शुरुआत हो चुकी है अभी तक हमारे पास इसके तीन मरीज आए हैं।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू