Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Nov-2025

S I R की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुनव्वर कौसर ने बयान दिया है उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है आम जनता को आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए फॉर्म भरकर जमा करना है ।।। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन द्वारा यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है इसके लिए बीएलओ से लेकर उच्च स्तर तक के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अभी तक कई जगहों पर बीएलओ नहीं पहुंचे हैं ।।। और इतना ही नहीं एस आई आर को लेकर लोगों के बीएलओ नहीं पहुंचे हैं और न ही फार्म पहुंचे हैं ।।। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है इसके लिए चुनाव आयोग को समय और बढ़ाना चाहिए ।।।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू