Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Nov-2025

सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पटकुई एवं बरारू में संयुक्त रूप से दीपावली मिलन समारोह एवं बुंदेली परंपरागत बरेदी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक कला संस्कृति एवं विरासत का अनूठा प्रदर्शन किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बरेदी नृत्य के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण नाम के जयकारे लगाकर उत्साह बढ़ाया।निर्णय दल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीमों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सहित सम्मान पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रदीप लारिया पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल कुशवाहा कार्यक्रम के संरक्षक एवं साक्षी ट्रैक्टर एंड मोटर्स के संचालक वीरेंद्र पूनम पटेलअखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय समाज राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा ग्राम पंचायत बरारू के सरपंच गब्बर पटेल एवं पटकुई के सरपंच विशाल गुरु सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।स्थानीय स्तर पर संस्कृति संरक्षण और समाज को जोड़ने वाले ऐसे आयोजन की सभी ने सराहना की।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू