Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Nov-2025

भोपल। ​भोपाल में रविवार रात करीब 11 बजे बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दानिश नगर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। शराब के नशे में धुत एक तेज रफ़्तार कार ड्राइवर ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। ​इस हादसे में एक कार सवार और दो बाइक सवार घायल हो गए जबकि एक बाइक को कार घसीटती हुई ले गई। ​पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान निखिल भालेराव (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है जो अपने दोस्त की कार लेकर भोपाल आया था। जांच में पता चला है कि यह कार सरकारी विभाग में अटैच एक कमर्शियल वाहन है। ​टक्कर के बाद आरोपी कार लेकर नर्मदापुरम रोड की ओर भाग गया जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू