Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Nov-2025

आदिवासी वोट बैंक पर फोकस – भाजपा की गौरव यात्रा 11 नवंबर से भाजपा ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई रणनीति बनाई है। बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर 11 से 15 नवंबर तक ‘गौरव यात्राएं’ निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के जरिए पार्टी आदिवासी समाज से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश करेगी। 15 नवंबर को जबलपुर और आलीराजपुर में बड़े आयोजन होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रदेश की 47 आरक्षित सीटों में फिलहाल भाजपा के पास 25 सीटें हैं। भोपाल टिंबर मार्केट में भीषण आग 40 दमकलों ने पाया काबू भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास पात्रा पुल से लगे टिंबर मार्केट में रविवार शाम भयंकर आग लग गई। एक टाल से शुरू हुई आग ने 5 से 6 टालों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं नजर आ रहा था। करीब 40 दमकल वाहनों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तक धुआं उठता रहा राहत कार्य जारी रहे। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान – 75 लाख का गांजा जब्त मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। दो दिन में राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 75 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कई वाहनों को भी जब्त किया है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश को नशामुक्त बनाना बताया गया है। दमोह में किशोर की हत्या रिटायर्ड प्रधान आरक्षक के बेटे गिरफ्तार दमोह कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर सुमित जैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों में रिटायर्ड महिला प्रधान आरक्षक रामरति पाठक के दो बेटे और उनका एक साथी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी अस्पताल तक पहुंच गए और दोबारा हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद शराब के नशे में गाली देने से रोकने पर हुआ था। इंदौर में करणी सेना ने पकड़ा आरोपी रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप इंदौर में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली को पकड़ा है जिस पर रेप धर्म परिवर्तन ब्लैकमेल और ड्रग सप्लाई जैसे गंभीर आरोप हैं। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। एक पीड़िता ने थाने में उसके खिलाफ बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पहले भी देवास से जिलाबदर किया गया था। दमोह के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पहुंचे काले हिरण दमोह जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में काले हिरणों की दूसरी खेप छोड़ी गई है। पहले चरण में 153 काले हिरण लाए गए थे अब दूसरी खेप में इन्हें डोंगरगांव रेंज में छोड़ा गया है। शाजापुर जिले से दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञ टीम की निगरानी में रेस्क्यू कर इन हिरणों को लाया गया है। इससे रिजर्व में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पहाड़ों की बर्फबारी से एमपी में ठंड बढ़ी शीतलहर का अलर्ट पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर और भोपाल में पारा 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।