MP-UP राजस्थान समेत 12 राज्यों में आज से SIR बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा।103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आज रात से ही इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी। झूठा निकला दिल्ली एसिड अटैक का मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला झूठा निकला है। पुलिस ने छात्रा के पिता अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने कबूल किया कि तीन युवकों को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी। ज्वलनशील पदार्थ एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था। दरअसल DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा (20) ने दावा किया था कि 26 अक्टूबर की सुबह अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते वक्त तीन युवकों जितेंद्र ईशान और अरमान ने उस पर एसिड फेंका था। बाद में मौके से फरार हो गए थे। छात्रा ने कहा था कि जितेंद्र काफी समय से उसका पीछा भी कर रहा था। मुंबई में ₹13.44 करोड़ की MD ड्रग फैक्ट्री पकड़ी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने नालासोपारा के पेल्हार इलाके में चल रही एक अवैध मेफेड्रोन (MD) ड्रग निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारकर लगभग ₹13.44 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। यह फैक्ट्री पेल्हार पुलिस स्टेशन से महज 300 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र बोडप्पा वानकोटी और उनकी टीम इलाके में गश्त और निगरानी में लापरवाही की। गंभीर लापरवाही को देखते हुए गृह विभाग ने इंस्पेक्टर वानकोटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने गंगा घाटों पर उगते सूर्य की उपासना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हुआ। पटना मुजफ्फरपुर दरभंगा भागलपुर समेत कई जिलों में घाटों पर भारी भीड़ है। व्रती सूप लेकर नदी में अर्घ्य के लिए उतरे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।सुबह साढ़े 4 बजे पटना के अटल पथ पर 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसे कड़ी मशक्कत के बाद क्लियर करवाया गया। इससे जेपी सेतु घाट दीघा घाट 83 दीघा घाट 88 दीघा घाट 93 जाने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई। चक्रवात मोन्था तूफान में बदला बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान मोन्था पिछले छह घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक तूफान में बदल गया। तूफान मोन्था नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में इसका अर्थ है सुगंधित फूल। मंगलवार सुबह से ही आंध्र तमिलनाडु बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में बारिश और 90 से 110kmph की रफ्तार से आंधी चल रही है। विभाग का कहना है कि लैंडफॉल के दौरान समुद्र में 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट करेगा जापान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को जापान की नई प्रधानमंत्री साने तकाइची से टोक्यो के अकासाका पैलेस मुलाकात की। इस दौरान ट्रम्प ने जापान को अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी बताया। साथ ही जापान की हर संभव मदद का ऐलान किया। तकाइची हाल ही में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। दोनों के बीच बैठक में ट्रेड और सिक्योरिटी के मुद्दे पर बात हुई। तकाइची ने घोषणा की कि जापान अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर अगले साल 250 चेरी के पेड़ भेंट करेगा। साथ ही ट्रम्प को अगले साल नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट भी करेगा। तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप तुर्किये के पश्चिमी इलाके बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी जिले में सोमवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी देश की आपदा और आपात प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:48 बजे (1948 GMT) आया और इसकी गहराई करीब 6 किलोमीटर बताई गई। इस्तांबुल समेत पास के कई प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए तुर्किये के उपराष्ट्रपति जेवदेत यिलमाज ने बताया कि AFAD और अन्य एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं और स्थिति की समीक्षा की जा रही है।