पाकिस्तान जाने पर वांगचुक देशद्रोही फिर मोदी क्या ? टाइटल - बुलडोजर देख लोग खुद तोड़ने लगे मस्जिद वांगचुक देशद्रोही फिर मोदी क्या ? शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार की आलोचना की। दादर वेस्ट में दशहरा मेला में ठाकरे ने कहा- देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना अब देशद्रोह हो गया है।ठाकरे ने कहा- वांगचुक देशद्रोही नहीं है लेकिन पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनपर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। अगर वांगचुक को इसके लिए गिरफ्तार किया जा सकता है तो नवाज शरीफ से मिलने मोदी जी के जाने के बारे में आप क्या कहेंगे?पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वांगचुक का देश के लिए बड़ा योगदान है। उन्होंने लद्दाख में सेना के जवानों के लिए सोलर हीटेड टेंट बनाए। पानी के लिए आइस स्तूप टेक्नोलॉजी विकसित की। अब उन्होंने लद्दाख के लिए आंदोलन शुरू किया तो सरकार मानने को तैयार नहीं थी। RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता राहुल गांधी ने कोलंबिया में EIA यूनिवर्सिटी में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वे लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं। राहुल गांधी ने कोलंबिया में EIA यूनिवर्सिटी में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वे लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया।राहुल ने कहा- अगर आप विदेश मंत्री के एक बयान पर गौर करें तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। हम उससे कैसे लड़ सकते हैं? इस विचारधारा के मूल में कायरता है SC में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने अपने पति की रिहाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। गीतांजलि जे अंगमो ने वांगचुक को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका लगाई है।डॉ. अंगमो ने 2 अक्टूबर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की। उन्होंने दावा किया कि उनके पति की गिरफ्तारी अवैध है। बुलडोजर देख लोग खुद तोड़ने लगे मस्जिद संभल में तालाब की जमीन पर बने मैरिज हॉल पर गुरुवार को 4 घंटे तक 4 बुलडोजर चले। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एक्शन दोपहर साढ़े 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान अवैध रूप से बने मैरिज हॉल को गिरा दिया गया। हालांकि मैरिज हॉल का गेट नहीं तोड़ा गया। वहीं बुलडोजर देखकर स्थानीय लोगों ने डीएम राजेंद्र पेंसिया से मस्जिद तोड़ने के लिए 4 दिन की मोहलत मांगी। डीएम की परमिशन मिलते ही हॉल के बगल में बनी मस्जिद को लोगों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया। चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तीन करीबी महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने माना कि उन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया। मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल नॉर्वे के फोर्डे में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया है। मीराबाई ने कुल 199kg (84 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया। कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी कश्मीर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अल्बानिया के पीएम ने ट्रम्प का मजाक उड़ाया अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें रामा अमेरिकी राष्ट्रपति की वर्ल्ड मैप और जियोग्राफी को लेकर उनकी समझ पर तंज कस रहे हैं।यह वीडियो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (EPC) की बैठक का है। इसमें एडी रामा फ्रेंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से कहते हैं आपको हमसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आपने राष्ट्रपति ट्रम्प के अल्बानिया और अजरबैजान के बीच किए गए शांति समझौते पर हमें बधाई नहीं दी। उनकी इस टिप्पणी पर मैक्रों और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव हंस पड़ते हैं।