करूर भगदड़- सरकार ने हादसे के वीडियो जारी किए डिप्रेशन में गया कार्यकर्ता ने फंदे से लटक कर जान दी टाइटल - NCRB रिपोर्ट 2023- देश में 7% क्राइम बढ़ा सरकार ने हादसे के वीडियो जारी किए तमिलनाडु सरकार ने 27 सितंबर को एक्टर विजय की रैली से जुड़े वीडियो जारी किए हैं। सरकार का दावा है कि रैली के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। रैली में अनुमान से दोगुनी भीड़ पहुंची जिससे भारी अव्यवस्था और परेशानियां हुईं।करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। 51 लोग अब भी ICU में हैं। इधर भगदड़ के बाद डिप्रेशन में गए टीवीके के कार्यकर्ता अयप्पन ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। विल्लुपुरम जिले के TVK पदाधिकारी ने आत्महत्या कर ली। अय्यप्पन के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के मौके पर PM नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में आरएसएस के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया । RSS दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। NCRB रिपोर्ट 2023- देश में 7% क्राइम बढ़ा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने मंगलवार को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2% ज्यादा हैं।देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान (5078 केस) का पहला स्थान है। हत्या के मामले में यूपी (3206 केस) सबसे आगे है। वहीं देशभर में बड़े क्राइम जैसे हत्या दुष्कर्म और लूट के मामलों में कमी देखी गई है। हालांकि इनमें दुष्कर्म के केस सबसे ज्यादा दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर हत्या और तीसरे पर लूट के केस दर्ज हुए। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के एमएस रमैया अस्पताल के डॉक्टर 83 साल के खड़गे का इलाज कर रहे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह ठीक हैं चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। अस्थियां लेकर जा रहे मां-बेटे समेत 6 की मौत मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत हो गई। तेज रफ्तार अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। कार में 7 लोग सवार थे जिसमें 6 की मौके पर मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है। दरअसल हरियाणा के रहने वाले महेंद्र जुनेजा की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्हीं की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए सभी करनाल से हरिद्वार जा रहे थे। महिला टीम ने वनडे वर्ल्डकप का पहला मैच जीता भारतीय महिला टीम ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने मंगलवार को ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 59 रन के बड़े अंतर से हराया। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 271 रन चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू (43 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। जयपुर में रावण के पुतले बहे देशभर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। अमेरिका में शटडाउन सरकारी काम ठप अमेरिकी में शटडाउन लागू हो गया है। इससे सरकारी कामकाज ठप हो गया है। दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से फंडिंग बिल को पास नहीं करा पाए। यह 2019 के बाद पहला सरकारी शटडाउन है। मंगलवार देर रात बिल पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेट्स सांसदों का समर्थन जरूरी था। लेकिन डेमोक्रेट्स ने बिल के खिलाफ वोट किया। 100 सदस्यों वाली सीनेट में 53 रिपब्लिकन 47 डेमोक्रेट और 2 निर्दलीय सांसद हैं।