CM ने वास्तु दोष के कारण सचिवालय छोड़ा तेलंगाना के सबसे युवा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इन दिनों राज्य सचिवालय की नई बिल्डिंग में नहीं बैठ रहे हैं। सीएम अपने सभी काम बंजारा हिल्स स्थित हाई सिक्योरिटी वाले तेलंगाना पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कर रहे हैं।इसकी वजह सचिवालय की नई बिल्डिंग में मौजूद कुछ वास्तु दोष हैं। भारत आंख मूंदकर आगे नहीं बढ़ सकता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका के भारत पर बढ़ाए टैरिफ और H-1B वीजा फीस पर कहा भारत को इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए जो भी जरूरी हो करना चाहिए लेकिन हम आंख मूंदकर आगे नहीं बढ़ सकते। भरतपुर में मोती महल के गेट को गाड़ी से तोड़ा भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात SUV कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में सिनसिनी के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि ये तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की। इसके बाद जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे तभी मनुदेव अपने दोनों साथियों के साथ गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सियांग में 3.2 तीव्रता का भूकंप अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में सोमवार सुबह 3.01 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। हालांकि भूकंप में किसी तरह की जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। पंजाब में महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1100 महीना पंजाब की महिलाओं को जल्द ही सरकार हर महीने 1100 रुपए दे सकती है। इसके लिए सरकार तैयारी शुरू कर चुकी है और अगले साल मार्च में पेश होने वाले बजट से के बाद इसे शुरू किया जा सकता है। यह बात खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक टीवी इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि कई गारंटियां पहले ही पूरी कर दी गई हैं और अब महिलाओं के लिए इस गारंटी पर भी काम शुरू हो गया है। नैना देवी के कपाट रात 2 बजे खुले पूरे देश में सोमवार से शारदेय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई है। लोगों की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी है। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों के कपाट आधी रात से ही खोल दिए गए। बिलासपुर में मां नैना देवी मंदिर के कपाट रात 2 बजे ऊना में मां चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे कांगड़ा में मां ज्वाला मां ब्रजेश्वरी और मां चामुंडा देवी के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिए गए। अभिषेक-रऊफ में बहस एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भी भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा दिखाया और टीम को 6 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। दुबई में रविवार को भारत से 5 और पाकिस्तान से 2 कैच छूटे। वहीं अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच बहस हो गई। अभिषेक ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का भी लगा दिया। सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। मानसून की वापसी होने लगी राजस्थान पंजाब और गुजरात से मानसून की वापसी होने लगी है। मध्य प्रदेश में लौटते मानसून के चलते बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अगले 10 दिन और बारिश होगी। 30 सितंबर के बाद MP से मानसून लौटने लगेगा। ट्रम्प और मस्क ने एक दूसरे से हाथ मिलाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति इलॉन मस्क महीनों के विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और बातें कीं।यह मुलाकात एरिजोना के ग्लेनडेल में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई। यहां हजारों लोग दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों के बीच फिर से सुलह को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 24 घंटे में 4 देशों ने फिलिस्तीन को मान्यता दी पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन कनाडा ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने फिलिस्तीन को औपचारिक तौर पर एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी। इससे फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों की संख्या अब करीब 150 हो गई है।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि दो राष्ट्र समाधान ही शांति का रास्ता है।