AAP का चुनाव आयोग पर आरोप केजरीवाल की सीट पर 42000 नाम वोटर लिस्ट से गायब कांग्रेस के बाद AAP का चुनाव आयोग पर आरोप:केजरीवाल की सीट पर नाम काटे थे केजरीवाल की सीट पर नाम काटे थे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से बड़े पैमाने पर वोट काटे गए। भारद्वाज ने बताया कि 2020 में नई दिल्ली क्षेत्र में 1.48 लाख मतदाता थे जो 2025 में घटकर 1.06 लाख रह गए। करीब 42000 नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए। किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के उधमपुर और किश्तवाड़ में दो जगह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। सोजधार इलाके में शुक्रवार को जैश के आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक जवान घायल हो गया। सुरक्षा बलों को इसी इलाके में बड़ी तादाद में हथियार और गोला बारूद भी मिला है। मणिपुर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गए जबकि 5 जवान घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने RIMS अस्पताल पहुंचाया। मुंबई से फुकेट जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम थ्रेट इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट 6E 1089 को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। ये धमकी फ्लाइट के टॉयलेट में एक चिट्ठी पर लिखी थी। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो का यह एयरबस A320 गुरुवार दोपहर 3:33 बजे मुंबई से रवाना हुआ था। जब फ्लाइट बंगाल की खाड़ी के था तभी धमकी की चिट्ठी मिली। पायलट ने तुरंत फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट किया। शाम 7:16 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई। बिश्नोई की बर्थडे पर ताकत दिखाने की तैयारी हरियाणा में करीब एक साल बाद बिश्नोई परिवार फिर राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है। ताकत दिखाने के लिए इस बार पूर्व सीएम भजनलाल की जयंती (6 अक्टूबर) की बजाय उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन 22 सितंबर का मौका चुना है। इस दिन हिसार के आदमपुर में भजनलाल की पुरानी आढ़त की दुकान के सामने जनहित दिवस समारोह रखा गया है। कांग्रेस से नाराज होने के बाद भजनलाल ने ‘जनहित’ शब्द को लेकर ही साल 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस बनाई थी जिसका बाद में कांग्रेस में विलय हुआ। यूपी-बिहार के 58 जिलों में बारिश का अलर्ट लौटता मानसून उत्तर भारत के बिहार उत्तर प्रदेश हिमाचल झारखंड में बारिश करवा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के 33 और बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कासगंज के 24 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर के 8 गांव बाढ़ से घिरे हैं। एशिया कप सुपर-4 की सभी टीमें फाइनल एशिया कप में ग्रुप स्टेज के 11 मैच खत्म होने के बाद सुपर-4 स्टेज की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। गुरुवार को ग्रुप-बी में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर उन्हें बाहर कर दिया। इस नतीजे से बांग्लादेश टीम भी श्रीलंका के साथ अगले राउंड में पहुंच गई। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया। अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस ऑर्डर पर साइन किए। अब तक H-1B वीजा की एप्लिकेशन फीस 1 से 6 लाख रुपए तक थी। ब्रिटेन नए इमिग्रेशन कानून के तहत एक भारतीय को निकालेगा ब्रिटेन अपने नए इमिग्रेशन कानून और फ्रांस के साथ हुए समझौते के तहत पहली बार एक अवैध भारतीय अप्रवासी को वापस भारत भेजेगा। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि यह इंसान अगस्त में छोटी बोट से इंग्लिश चैनल पार करके गैरकानूनी तरीके से ब्रिटेन आया था।