Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Aug-2025

सरकार का ऐलान! सितंबर से महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे! सितंबर से महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे! हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। CM नायब सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की। सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। इसके लिए सरकार पिछले बजट में 5 हजार करोड़ का फंड पहले ही मंजूर कर चुकी है। मोदी 8वीं बार जापान दौरे पर पहुंचे PM मोदी शुक्रवार सुबह 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। राहुल के मंच से मोदी को गाली दी बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से कुछ लोगों ने PM मोदी गाली दी गई। इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है।भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है। भागवत बोले- न रिटायर हो रहा न किसी से कहा मैंने यह नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए। मैं 80 की उम्र में भी शाखा लगाऊंगा। हम किसी भी समय रिटायर होने के लिए तैयार हैं। संघ हमसे जिस भी समय तक काम कराना चाहेगा हम काम करने के लिए तैयार हैं। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को संघ के शताब्दी वर्ष पर दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रही व्याख्यानमाला के आखिरी दिन कही। देश में पहली बार टीचरों की संख्या 1 करोड़ पार देश में पहली बार किसी शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। हालांकि देशभर में 104125 स्कूल ऐसे हैं जिनमें केवल एक ही शिक्षक है। वहीं 7993 स्कूलों में एक भी नामांकन नहीं है यानी वहां कोई नहीं पढ़ता। हालांकि पिछले सत्र की तुलना में इन दोनों आंकड़ों में कमी आई है। यह आंकड़े यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडाइस) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 की रिपोर्ट में सामने आए हैं। विमानों की लीज 6 महीने और बढ़ा सकेगी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस से बोइंग 777 विमानों की लीज छह महीने और बढ़ाने की मंजूरी दी। अब यह करार फरवरी 2026 तक चलेगा। इन विमानों से दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ानें संचालित होती हैं। पंजाब में बाढ़ 30 अगस्त तक स्कूल बंद पंजाब पिछले तीन दिनों से बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। पठानकोट गुरदासपुर तरनतारन होशियारपुर कपूरथला फिरोजपुर और फाजिल्का सबसे प्रभावित हैं। इन 7 जिलों के 350 से अधिक गांवों में 5-7 फीट तक पानी भरा हुआ है। 12वां सीजन आज से शुरू भारत का दूसरा सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट प्रो कबड्डी लीग (PKL) आज से शुरू हो रहा है। 12वें सीजन की शुरुआत नेशनल स्पोर्ट्स डे पर हो रही है। आज ही के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था जिन्हें याद करने के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया। F-16 विमान क्रैश पायलट की मौत पोलैंड में गुरुवार को एयर शो की तैयारी के दौरान पोलिश वायुसेना का एक F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में पायलट की मौत हो गई। सरकारी प्रवक्ता एडम श्लापका ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। पोलैंड की न्यूज एजेंसी PAP के मुताबिक यह विमान पोलिश एयरफोर्स का हिस्सा था। हादसा राडोम में हुआ जहां इस वीकेंड पर एयरशो का आयोजन होना था।