Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Aug-2025

सरकारों को 30 दिन में गिराने की साजिश! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा वोट चोरी के बाद अब सत्ता चोरी में लगी है। लोकसभा में पेश PM-CM की बर्खास्तगी का बिल विपक्षी सरकारों को 30 दिन में गिराने और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि यह बिल नागरिकों से अपनी चुनी हुई सरकार बनाने या हटाने का अधिकार छीन लेगा। ये लोग (केंद्र सरकार) ED-CBI जैसी एजेंसियों को अधिकार सौंप देते हैं। ऐसा होना लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा है। शाह बोले- विपक्ष जेल से भी सरकार चलाना चाहता है गृह मंत्री अमित शाह ने एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने हाल ही में संसद में लाए गए तीनों बिलों और इस पर विपक्ष के विरोध पर बात की। शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष के रुख पर कहा ये लोग (विपक्ष) आज भी ये कोशिश कर रहे हैं कि अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही CM हाउस PM हाउस बना देंगे। DGP मुख्य सचिव कैबिनेट सचिव या गृह सचिव जेल से ही आदेश लेंगे। रेखा गुप्ता की Z सिक्योरिटी वापस ली गई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z सिक्योरिटी हटा ली है। उन पर हुए हमले के बाद उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई थी। उनकी सुरक्षा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। इधर CM पर हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया ​के सहयोगी तहसीन सैयद को अरेस्ट किया गया है। ओडिशा में यूट्यूबर डैम में बहा वीडियो ओडिशा के कोरापुट जिले में डुडुमा झरने पर रील शूट करने पहुंचा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। 22 साल का सागर टुडु यूट्यूबर था। वह गंजाम जिले के बेरहामपुर का रहने वाला था। घटना रविवार दोपहर की है।सागर अपने दोस्त अभिजीत बेहरा के साथ झरने पर पहुंचा था। 9 श्रद्धालुओं की मौत यूपी के बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में मां बेटे सहित 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 42 घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक है। भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 4 प्रमुख राज्यों राजस्थान जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते राजस्थान के 19 जिलों उत्तराखंड के 7 जिलों हिमाचल के 5 जिलों और जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। टेलीग्राम चैनल पर महिलाओं की प्राइवेट तस्वीरें लीक चीन में महिलाओं की प्राइवेसी से जुड़ा बड़ा स्कैंडल सामने आया है। टेलीग्राम पर चल रहे एक सीक्रेट चैनल मास्क पार्क ट्रीहोल फोरम (Mask Park Treehole Forum) में हजारों महिलाओं की इंटिमेट फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे थे। पीड़ितों में शामिल एक महिला ने बताया- उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनकी निजी तस्वीरें लीक कर दीं। रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। रविवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां तेल वहीं से खरीदेंगी जहां उन्हें सबसे अच्छा सौदा मिलेगा। उन्होंने भारत पर अमेरिका के 50% टैरिफ को बेबुनियाद बताया।