PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR तेजस्वी यादव के खिलाफ फिर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में FIR दर्ज की गई है। तेजस्वी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद रामजी नरोटे ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का 7वां दिन बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज शनिवार को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शनिवार सुबह कटिहार के कुर्सेला पहुंचे हैं। आनेवाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी। भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंथन तेज बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होने की उम्मीद है। भाजपा चाहती है कि चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाए। मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पहले ही दो बार विस्तार मिल चुका है। अब जल्द नया चेहरा लाने की तैयारी है। अध्यक्ष के चयन में इतनी देरी 3 कारणों से चलते हुई है। पहला RSS और भाजपा नेताओं ने अब तक 100 से ज्यादा सीनियर लीडर्स से राय ली है। इनमें पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री और संवैधानिक पदों पर रहे नेता शामिल हैं। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत पटना में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया सुबह 6 बजे के आसपास की घटना है। ट्रक वाले ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो से सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 से 9 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं। उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा 2 लापता उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है जबकि सागवाड़ा में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई। लीग में 13 भारतीय खिलाड़ी रजिस्टर्ड साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के चौथे सीजन में 13 भारतीय प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें पीयूष चावला सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी 9 सितंबर को होने वाली नीलामी में 784 रजिस्टर्ड क्रिकेटर्स की लिस्ट का हिस्सा हैं। सर्जियो गोर भारत के नए अमेरिकी राजदूत नियुक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी सौंपी है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे। गार्सेटी ने 11 मई 2023 से 20 जनवरी 2025 तक इस पद पर काम किया। गार्सेटी के जाने के बाद से दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास का अंतरिम चार्ज डि’अफेयर्स जॉर्गन के. एंड्रयूज कर रहे थे। इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ को निकाला अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेफ्री क्रूस को बर्खास्त कर दिया है। क्रूस के स्थान पर DIA की उप-निदेशक क्रिस्टीन बोर्डिन अंतरिम निदेशक होंगी जब तक कि सीनेट नए निदेशक को मंजूरी नहीं देती। यह जानकारी वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और सीनेटर मार्क वार्नर ने मीडिया को शुक्रवार को दी। एजेंसी ने बर्खास्तगी से पहले एक रिपोर्ट दिया था जिसमें ट्रम्प के अमेरिकी सैन्य हमलों में ईरान के परमाणु स्थलों को तबाह करने के दावों का खंडन किया गया था।