Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Aug-2025

आतंक विरोधी अभियान की कमान सेना की जगह CRPF को मिली संसद के मानसून सत्र कल समाप्त संसद के मानसून सत्र कल समाप्त हुआ। यह सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था। पूरे सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित था सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी। वहीं राज्यसभा में 41 घंटे चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा में 12 बिल और राज्यसभा में 15 बिल पास हुए। सबसे चर्चित बिल गिरफ्तार पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाला संविधान संशोधन बिल रहा। इसे जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ। राहुल कांग्रेस के युवा नेताओं से घबराते हैं संसद के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद पीएम मोदी ने NDA गठबंधन के नेताओं के साथ चाय पर बैठक की। एक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान मोदी ने कहा- विपक्ष खासकर कांग्रेस में कई युवा और प्रतिभाशाली नेता हैं। लेकिन परिवारवाद और असुरक्षा के कारण उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है। कांग्रेस के युवा नेताओं की मौजूदगी से राहुल गांधी असुरक्षित और घबराए हुए महसूस कर सकते हैं। गिरफ्तारी पर PM-CM की बर्खास्तगी का बिल JPC को भेजा गंभीर आरोपों में गिरफ्तार प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 30 दिन बाद पद से हटाने से जुड़े 3 बिल संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिए गए हैं। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने शोर-शराबे के बीच इन्हें राज्यसभा में रखा। सदन ने इन्हें JPC को भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। लोकसभा पहले ही इसकी मंजूरी दे चुकी है। इनमें संविधान (130वां संशोधन) बिल 2025 केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) बिल 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025 शामिल हैं। केंद्र ने 3 बटालियन भेजी जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियान की जिम्मेदारी अब CRPF संभालेगी। केंद्र ने इसके लिए तीन बटालियन भेजी हैं जो उधमपुर और कठुआ में तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स की जगह लेंगी। सेना की यूनिट्स को अब नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव नई सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत आंतरिक इलाकों की सुरक्षा गृह मंत्रालय के अधीन बलों को दी जा रही है। हर बटालियन में करीब 800 जवान होंगे। 18+उम्र वालों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा असम में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- असम कैबिनेट ने अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता से रोकने के लिए यह फैसला लिया है। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों के मुद्दे पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगा। इससे पहले 14 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की स्पेशल बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को 4 जिलों (उदयपुर डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रदेश में गुरुवार को 1 से लेकर 5 इंच तक पानी बरसा। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत को चुनाव के लिए अमेरिका से फंड नहीं मिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी में दावा किया था कि अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी (USAID) ने भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए 182 करोड़ रुपये दिए। लेकिन अब यह दावा झूठा निकला है। ट्रम्प के बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत स्थित अमेरिकी दूतावास से पिछले 10 साल का ब्योरा मांगा था। दूतावास ने बताया कि इस अवधि में भारत की चुनावी प्रक्रिया के लिए कोई फंडिंग नहीं की गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। समुद्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप साउथ अमेरिका के तट के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। भूकंप की जानकारी देने वाली अमेरिका संस्था USGS के मुताबिक ​​​​​​इस ​भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिण में ड्रेक पैसेज के पास 10.8 किमी की गहराई में था।