अग्नि-5 का सफल परीक्षण चीन-पाकिस्तान तक मार करने की क्षमता भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में बुधवार को इसकी टेस्टिंग हुई। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था।अग्नि-5 की रेंज 5000 किमी है। ऐसे में यह मिसाइल पाकिस्तान चीन तुर्किये जैसे कई देशों तक मार करने की क्षमता रखती है। आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। राहुल बोले- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों या मंत्रियों को गंभीर केस में गिरफ्तारी पर पद से हटाने से जुड़े तीन बिलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश को मध्ययुगीन काल में वापस धकेला जा रहा है जब राजा किसी को भी गिरफ्तार करवा देते थे जो उन्हें पसंद नहीं होता था। तेजस्वी-दीपांकर संभाल रहे कमान बिहार में वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार को फिर से शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू हो गई है। यात्रा की कमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और माले नेता दिपांकर भट्टाचार्य संभाल रहे हैं।राहुल गांधी लखीसराय से यात्रा में जुड़ेंगे। सरकार राज्यपालों की मर्जी पर नहीं चल सकती सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि निर्वाचित सरकारें राज्यपालों की मर्जी पर नहीं चल सकतीं। अगर कोई बिल राज्य की विधानसभा से पास होकर दूसरी बार राज्यपाल के पास आता है तो राज्यपाल उसे राष्ट्रपति के पास नहीं भेज सकते। बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित देश के पश्चिमी हिस्से महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में यमुना के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। 40 गांव अलर्ट पर हैं। मथुरा में यमुना नदी कटान के बाद अपना मूल रास्ता छोड़कर 2km दूर बह रही हैं। अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का बुधवार को निधन हो गया। वे 88 साल के थे। कैप्रियो लंबे समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ रहे थे। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की जानकारी दी।उनकी दया और इंसानियत भरे फैसलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।। उन्होंने कई बार गरीब परिवारों के चालान माफ किए और लोगों को हौसला दिया। नकद देकर जेट में फ्यूल भरवाया रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका यात्रा से लौटते वक्त अलास्का में अपने विमानों में ईंधन भरवाने के लिए करीब 2.2 करोड़ रुपए नकद देने पड़े। यह जानकारी अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने दी। पुतिन 15 अगस्त को अलास्का पहुंचे थे। यहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। रेड कारपेट वेलकम मिला लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उनकी टीम को कैश में पेमेंट करना पड़ा।