Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Aug-2025

दिन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश शाम को पुलिस ने की कार्यवाही शहर की सड़कों पर लहराया तिरंगा दिखा राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नज़ारा किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता सोनू मांगो सहित 50 पर एफआईआर दर्ज भाजपा ने विभाजन विभीषिका पर निकाली तिरंगा यात्रा और मौन रैली किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त जारीकिसानों के खाते में सीधे पहुंचे 43 करोड़ रुपये गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सांसद विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के 8 चिन्हित ब्लैक स्पॉट और अन्य संभावित स्थानों पर सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उन्होंने दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर नियंत्रण अवैध अहातों पर कार्रवाई और विशेष रूप से बुलेट साइलेंसर तथा ब्लैक ग्लास वाहनों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। बैठक में महापौर विक्रम अहके कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और एसपी निवेदिता गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं देर शाम इंदिरा तिराहे के पास पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बुलेट चालकों और ब्लैक ग्लास कारों के खिलाफ कार्रवाई भी की। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत गुरुवार को सुबह दशहरा मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा फव्वारा चौक राज टॉकीज होते हुए मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुई जहाँ वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में महापौर विक्रम अहके कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार आयुक्त सी.पी. राय सहित अधिकारी-कर्मचारी और हजारों नागरिक शामिल हुए। जनसैलाब ने भारत माता की जय और हर घर तिरंगा के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया छिंदवाड़ा जिले में यूरिया की कमी से किसान लगातार परेशान है। बुधवार को परासिया रोड स्थित केंद्र पर यूरिया न मिलने पर किसान सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया था ।इस दौरान किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे नगर निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सोनू मागो एवं एवं किसान नेता गगन चौधरी सहित 50 लोगों पर प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर दी है।वही देहात थाना पुलिस का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बिना परमिशन के आंदोलन किया गया जिसके तहत यह कार्यवाही की गई है तो वहीं इस मामले को लेकर निगम अध्यक्ष सोनू मागो का कहना है कि हम डरेंगे नहीं और किसानों का लगातार समर्थन करते रहेंगे मोहन नगर स्थित सिंधु भवन मे गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी के बाद तिरंगा यात्रा और मौन रैली निकाली गई। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान हुए विस्थापन और लोगों की पीड़ा को याद किया गया। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को प्रबल करना बताया गया। यह स्मृति दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है और इसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुरू किया गया। उपस्थित लोगों ने देशभक्ति और समर्पण का संदेश साझा किया। जिले के 2 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त का लाभ मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मण्डला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक किसान के खाते में 2000 रुपये सीधे अंतरित किए। इस राशि का कुल भुगतान 43.19 करोड़ रुपये हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर वेबकास्ट के जरिए किया गया। जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सांसद विवेक बंटी साहू नगर निगम महापौर विक्रम अहके कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह सहित अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में गुरुवार को विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में सबसे पहले वृक्षारोपण किया गया जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए भारत की स्वतंत्रता में महापुरुषों का योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों में देशभक्ति की भावना व्यक्त की। मनरेगा उपयंत्रियों ने शासन से अपनी लंबित मांगों के निराकरण हेतु कलेक्टर को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उपयंत्रियों ने संविदा पारिश्रमिक नियमित कर्मचारियों के बराबर करने मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति ग्रेजुएटी भुगतान संविदा सेवा का पांच वर्ष का नवीनीकरण केवल तकनीकी कार्य करने और वेतन की समय पर भुगतान सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगें रखीं। ज्ञापन में कहा गया है कि मांगों के निराकरण तक उपयंत्रियों को अवकाश प्रदान किया जाए। उपयंत्रियों ने शासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर के शहीद स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्टेडियम और एकता पार्क स्थित शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शेषराव यादव शहीद मेजर अमित ठेंगे और शहीद विक्की पहाड़े के निवास पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट कर सम्मान प्रकट किया हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन जवाहर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्राचार्य दिलीप कुमार ढोक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली और देशभक्ति से जुड़े नारों से नागरिकों को जागरूक किया। इसी क्रम में स्काउट गाइड के छात्रों ने प्राचार्य और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया। छिंदवाड़ा में गुरुवार को हलछठ पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद की छठवीं तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर महिलाएं अपनी संतानों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर भगवान बलराम की पूजा-अर्चना में जुटीं। पूजा में हल से उत्पन्न खाद्य पदार्थों का उपयोग नहीं किया गया और प्रसाद स्वरूप पसई का चावल भैंस का दूध दही साबूदाना नारियल और ककड़ी अर्पित किए गए। उपवास के बाद महिलाओं ने संतानों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। पूरे जिले में विभिन्न जगहों पर यह पूजा संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में गुरुवार को विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में सबसे पहले वृक्षारोपण किया गया जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए भारत की स्वतंत्रता में महापुरुषों का योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों में देशभक्ति की भावना व्यक्त की।