स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण युथ कांग्रेस ने किया केन्द्र सरकार का पुतला दहन महिलाओं ने मनाया हरछठ पर्व अपने संतान के दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की जिले में भी उत्साह एवं उमंग के साथ देश के आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह में मुख्मंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। स्वतंत्रा दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य समारोह में सीआरपीएफ जिला पुलिस बल कोबरा बटालियन और एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी जाएगी। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में विशेष भोजन परोसा जायेगा। वोट चोरी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। वोटर वेरिफिकेशन व चुनाव में वोट चोरी के आरोप में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा बल का उपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरोध में १४ अगस्त को युथ कांग्रेस के द्वारा शहर के आम्बेडकर चौक से रैली निकालकर केन्द्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कालीपुतली चौक पहुंचकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी चोर व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों द्वारा केन्द्र सरकार का पुतला जलाते ही नपा के दमकल वाहन द्वारा पानी की बौछार कर जलते पुतले का बुझाया गया। पुतला दहन को लेकर शांति व सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर जिले में महिलाओं ने हरछठ पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी संतान के स्वस्थ्य जीवन और दीर्घायु होने की कामना लिए व्रत रखा। वहीं विधि विधान से पूजन-अर्चन भी किया। पूजन के बाद बांस की टोकरी में महुआ चने और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। मान्यता है कि इस व्रत से भगवान बलराम बच्चों को लंबी आयु प्रदान करते हैं। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। बलराम का प्रधान शस्त्र हल और मूसल है। इसी कारण उन्हें हलधर कहा जाता है और पर्व को हलषष्ठी या हरछठ कहते हैं। यह पर्व पूरे जिले में आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मनरेगा अभियंता संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर जिले के मनरेगा अभियंता संघ द्वारा मनरेगा उपयंत्रियों की लंबित ८ सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान मनरेगा उपयंत्री गजेन्द्र कठाने ने कहा कि हम अपनी लंबित मांगों को लेकर कई सालों से शासन को आवेदन निवेदन कर अवगत करा रहे है। लेकिन शासन द्वारा मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। जिससे समस्त मनरेगा उपयंत्रियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर १६ अगस्त से अवकाश पर रहकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएंगा। भरवेली थाना के सामने मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार उदय पिता कृष्णकुमार नगपुरे (19) और प्रदीप पिता राजेश मेश्राम (20) दोनों ग्राम पायली थाना भरवेली निवासी बालाघाट से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान बैहर से बालाघाट आ रही बस ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी।घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल-100 की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल उदय नगपुरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भवन निर्माण ठेकेदार संघ द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर १४ अगस्त को शहर में तिरंगा बाईक रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्ग आम्बेडकर चौक कालीपुतली चौक जयस्तंभ चौक हनुमान चौक मोतीनगर चौक सहित प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये ठेकेदार संघ कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के इस पर्व को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाने आज भवन निर्माण ठेकेदारों द्वारा शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि देश व राष्ट्र के प्रति देश प्रेम की भावना मजदूर साथियों में जगाने तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के भवन निर्माण ठेकेदार मौजूद रहे।