Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Aug-2025

राहुल बोले जिंदगी में पहली बार मरे लोगों के साथ चाय पी शुक्रिया चुनाव आयोग शुक्रिया चुनाव आयोग कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर बिहार के कुछ वोटर्स के साथ चाय पीने का वीडियो शेयर किया। राहुल का दावा है कि ये लोग वोटर लिस्ट में मृत घोषित किए गए हैं। राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए X पोस्ट में लिखा- जिंदगी में कई अनुभव हुए लेकिन ‘मरे हुए लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका पहली बार मिला। इस अनोखे अनुभव के लिए शुक्रिया चुनाव आयोग। कर्नाटक MLC बोले- 2800 कुत्तों को मरवाया कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर पार्टी के नेता और MLC एसएल भोजेगौड़ा ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि उन्होंने करीब 2800 कुत्तों को मरवाया है। ऐसा बच्चों की सुरक्षा को देखते किया है। वह इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हैं। भोजेगौड़ा ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की जाए। कर्नाटक भारत का पहला राज्य बने जो सुप्रीम कोर्ट से कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर सके। मोदी बतौर PM कल 12वीं बार तिरंगा फहराएंगे 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार की थीम नया भारत है। मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। PM अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई महाराष्ट्र के कोल्हापुर की मशहूर हथिनी (माधुरी) की शिफ्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ 11 अगस्त को हथिनी को वनतारा भेजने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को सहमत हुई थी। हथिनी के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोग धार्मिक संस्थाएं और राज्य सरकार अलग-अलग पक्ष रख रहे हैं। हथिनी है पिछले 34 सालों से कोल्हापुर स्थित स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में रह रही थी। दो पायलटों ने तय समय से ज्यादा प्लेन उड़ाया डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलटों के ड्यूटी ऑवर्स उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया को चेतावनी जारी की है। मामला दो इंटरनेशनल फ्लाइट से जुड़ा है। दरअसल मई में बेंगलुरु और लंदन के बीच चलने वाली दो फ्लाइट्स में पायलट ने 10 घंटे से ज्यादा विमान उड़ाया जो नियमों के खिलाफ है। हिमाचल के कोटखाई में बादल फटा देश के उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात भारी बारिश हुई। कोटखाई के खलटूनाला की पहाड़ियों में सुबह 3 बजे बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इससे तराई में बना पेट्रोल पंप और 6 से ज्यादा गाड़ियां दब गया। पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन जंग पर चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर पुतिन शुक्रवार को होने वाली बातचीत के बाद भी जंग खत्म करने पर राजी नहीं होते हैं तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उनका यह बयान बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आया। नाव पलटने से 20 प्रवासियों की मौत इटली के लैंपेडुजा द्वीप के पास एक नाव के पलटने से 20 प्रवासियों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाव पर 92 से 97 प्रवासी सवार थे। यह नाव लीबिया से रवाना हुई थी।