Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
11-Aug-2025

ट्रम्प को मोदी ने दिया करारा जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनका नाम लिए बिना जवाब दिया। मोदी ने बेंगलुरु में कहा- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। हम 10 वें नंबर से टॉप 5 में आ गए हैं। जल्द ही टॉप 3 में आएंगे। ये ताकत रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से मिली है। देश की उपलब्धियों का परचम आसमान में लहरा रहा है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने 31 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ लगाते हुए भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया था। ट्रम्प ने कहा था- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें मुझे क्या। विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस की ओर से इसकी वजह तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम बताया गया है। विमान में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने X लिखा- चेन्नई में जब इमरजेंसी लैंडिंग की पहली कोशिश हुई तो सामने दूसरा विमान खड़ा था। पायलट प्लेन को दोबारा हवा में ले गया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। राहुल से वोट चोरी के सबूत मांगे कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनके वोट चोरी वाले बयान पर सबूत मांगे हैं।राहुल ने 7 अगस्त को आरोप लगाया था कि महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए हैं और एक महिला ने दो बार मतदान किया।CEO ने रविवार को कांग्रेस नेता को भेजे लेटर में लिखा कि राहुल ने प्रेजेंटेशन में जो दस्तावेज और स्क्रीन शॉट दिखाए वे चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। उन्होंने लिखाजांच में यह भी सामने आया कि जिस महिला पर दो बार वोट डालने का आरोप लगाया गया उसने खुद यह बात नकार दी है। अरब सागर में युद्धाभ्यास आज से भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं सोमवार को एक ही समय पर अरब सागर में युद्ध अभ्यास करेंगी। यह ड्रिल अगले कुछ दिनों तक चलेगी। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों देशों के कौन-कौन से युद्ध पोत अभ्यास में हिस्सा लेंगे। डिफेंस सोर्स ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत 11-12 अगस्त को अरब सागर में अभ्यास करेंगे। 7 जिलों में बाढ़ 10 लाख लोग प्रभावित उत्तर प्रदेश-बिहार में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। बिहार के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 10 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना जिले की 24 पंचायतें भी बाढ़ से घिरी हैं। मुनीर ने फिर कश्मीर को गले की नस बताया अमेरिका दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने एक बार फिर से कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया है। इससे पहले अप्रैल में भी मुनीर ने ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था- कश्मीर हमारी गले की नस था है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। मुनीर ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला नहीं है बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र में है और पाकिस्तान उसका समर्थन करता है। अलजजीरा के 5 पत्रकारों की मौत इजराइल के हमले में गाजा के अल शिफा हॉस्पिटल में कम से कम 5 पत्रकारों की मौत हो गई है। अलजजीरा के मुताबिक मारे गए लोगों में रिपोर्टर अनस अल-शरीफ और मोहम्मद करीकेह कैमरामैन इब्राहिम जहीर मोआमेन अलीवा और मोहम्मद नौफल शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये पत्रकार हॉस्पिटल के बाहर लगे प्रेस के एक तंबू में रह रहे थे। इस हमले में कुल 7 लोग मारे गए हैं। हमले के तुरंत बाद इजराइली सेना ने माना कि उन्होंने रिपोर्टर अनस अल शरीफ को निशाना बनाया था।