Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Aug-2025

अमेरिका के दबाव का असर भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकी! भारत की सरकारी तेल रिफाइनरियों ने रूस से कच्चे तेल की खरीद अभी के लिए रोक दी है। इसका कारण अमेरिका के बढ़ते दबाव को माना जा रहा है। रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद पूरी तरह से बंद कर दे। यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए मॉस्को पर दबाव बनाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। ट्रम्प का भारत से ट्रेड डील पर बातचीत से इनकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से ट्रेड डील पर बातचीत करने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि जब तक टैरिफ विवाद का हल नहीं निकल जाता बातचीत शुरू नहीं होगी। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत से ट्रेड डील पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल इसी महीने भारत आने वाला है। ट्रम्प भारत पर अबतक 50% टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने 30 जुलाई को 25% टैरिफ लगाया था जो 7 अगस्त से लागू हो गया है। सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 80200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है। ये 24450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स में तेजी है। मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल सैलरी नहीं ली देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल सैलरी नहीं ली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पद पर उन्होंने कोविड के दौरान सैलरी ना लेने का फैसला किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कंपनी से अलाउंस बोनस और कमीशन भी नहीं लिया है। UPI सर्विस 45 मिनट तक डाउन रही देशभर में गुरुवार 7 अगस्त को रात 8.30 बजे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस टेक्निकल इश्यू के चलते डाउन हो गई। इस आउटेज की वजह से यूजर्स को गूगल पे फोनपे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज का रियल टाइम स्टेटस बताने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार शाम बजे के बाद 2147 शिकायतें दर्ज की गईं। ये सभी शिकायतें पेमेंट फेलियर से जुड़ी रहीं। करीब 45 मिनट तक यूजर्स ने पेमेंट नहीं होने की शिकायतें कीं।