रमी गेम खेलते दिखे मंत्री सरकार ने छीना कृषि मंत्रालय सरकार ने छीना कृषि मंत्रालय महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे से कृषि मंत्रालय छीनकर उन्हें खेल और युवा कल्याण अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय सौंपा गया है। दरअसल कोकोटे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधान परिषद में मोबाइल पर रमी गेम खेलते दिख रहे थे। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कोटे से मंत्री हैं। मामले में उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार ने 24 जुलाई को कहा था कि कोकाटे से आमने-सामने बैठक होगी जिसमें उनके पक्ष को सुना जाएगा। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। सरकार खरीदेगी 92 लाख की मर्सिडीज हिमाचल कैबिनेट की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न मीटिंग में राज्यपाल के लिए 92 लाख रुपए की लागत से नई मर्सिडीज-बेंज गाड़ी खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान ने कहा राज्यपाल की पुरानी मर्सिडीज को 5 साल से ज्यादा समय हो गया है। इसे देखते हुए कैबिनेट ने नई गाड़ी खरीदने का निर्णय लिया है। संसद मानसून सत्र का 10वां दिन संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में आज भी हंगामे के आसार है। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन ( SIR) मामले पर सदन में चर्चा हो। गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता हुआ आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता हो गया है।इधर कॉमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 2677.88 रुपए तक बढ़ गई है। इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है। ह्यूमन फैक्टर स्पेशलिस्ट्स शामिल केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने गुरुवार को संसद में बताया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में ह्यूमन फैक्टर स्पेशलिस्ट्स को भी शामिल किया गया है। ये दुर्घटनाओं और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं के कारणों का एनालिसिस करते हैं और उन्हें रोकने के लिए डिजाइन में बदलाव का सुझाव देते हैं। राजस्थान में 285mm बारिश देशभर में जुलाई में जमकर बारिश हुई। राजस्थान में इस मानसून सीजन जुलाई में 285mm बारिश हुई है जो पिछले 69 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जुलाई 1956 में सबसे ज्यादा 308mm बारिश हुई थी। भारत पर ट्रम्प का टैरिफ 7 दिन टला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ को 7 दिन के लिए टाल दिया है। ये आज से लागू होना था जो अब 7 अगस्त से लागू होगा। ट्रम्प ने 92 देशों पर नए टैरिफ की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया गया है। हालांकि कनाडा पर आज से ही 35% टैरिफ लागू हो गया है। साउथ एशिया में सबसे कम टैरिफ पाकिस्तान पर लगा है। अमेरिका ने पहले पाकिस्तान पर 29% टैरिफ लगा रखा था। ब्रिटेन ने भारत को दमनकारी देशों की लिस्ट में डाला ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने गुरुवार को दमनकारी देशों की एक लिस्ट जारी की है जिसमें भारत का भी नाम है। ट्रांस नेशनल रिप्रेशन इन द यूके नाम की इस लिस्ट में 12 देश शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ विदेशी सरकारें UK में रहने वाले लोगों को डराने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।